स्कूटर में छिपाकर रखा था मादक पदार्थ, नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
गोवा; गोवा पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार करके उसके स्कूटर में छिपाकर रखे गए। 1.05 लाख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को उत्तर गोवा जिले के कोरगांव के पेठेचावाड़ा में छापेमारी की। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने नाइजीरियाई नागरिक जोसेफ ओसुआगु केलेची (40) को गिरफ्तार किया है, जो मापुसा क्षेत्र के कोरगांव और कुंचेलिम में रहता था।
उन्होंने बताया कि केलेची के स्कूटर की डिक्की से 13 गुलाबी गोलियां बरामद की गईं, जिनका वजन 3.66 ग्राम था और जिनके एक्स्टसी मादक पदार्थ होने का शक है। इसके अलावा 23.88 ग्राम काला चिपचिपा पदार्थ भी बरामद किया है, जिसके चरस होने का शक है। इन सबकी कुल अनुमानित कीमत 1,05,000 रुपए है। पुलिस ने आरएफआईडी टैग लगा काले रंग का चमड़े का एक पर्स भी जब्त किया है, जिसमें 9,600 रुपए नकद थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया और नाइजीरियाई वाणिज्य दूतावास को इसकी सूचना दे दी गई है।
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल
ईरान मुद्दे पर ट्रंप के तेवर, निवेशकों में बढ़ी घबराहट