मध्य प्रदेश में पेंशनर्स का डाटा चुराकर साइबर ठगी, झारखंड से जालसाज गिरफ्तार
भोपाल: साइबर ठगों के निशाने पर अब सरकारी नौकरी से रिटायर्ड होने वाले पेंशनर्स भी हैं. जालसाज सरकारी विभाग की वेबसाइट से रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों का डाटा निकालकर उनको निशाना बना रहे हैं. जालसाज ऐसे रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारियों को ट्रेजरी अधिकारी बनकर कॉल करते और पेंशन अकाउंट के वैरीफिकेशन के नाम पर डाटा चुराकर उन्हें चूना लगा देते. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब भोपाल क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ऐसे ही एक जालसाज प्रशांत कुमार को झारखंड से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. आरोपी एक रिटायर्ड डीएसपी को भी चूना लगा चुका है.
लंबे समय से बना रहा था पेंशनर्स को निशाना
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही थी, जिसमें ठगी करने वाले ट्रेजरी का अधिकारी बनकर पेंशनर्स को कॉल करते और फिर उनकी पेंशन बंद होने का डर दिखाते. इसके बाद अकाउंट वैरीफिकेशन के नाम पर उन्हें एक लिंक भेजा जाता था.
इस लिंक को खोलने पर एक फार्म खुलता था, जो हूबहू सरकारी विभाग जैसा होता था, लेकिन पेंशनर्स इसमें जैसे ही बैंक की डिटेल, पैन नंबर और ओटीपी डालते यह जानकारी मिलते ही जालसाज उनके अकाउंट से रकम उड़ा देता था. ऐसी ही एक शिकायत के बाद जब क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की तो जिस खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ, वह झारखंड के देवघर का निकला. क्राइम ब्रांच की टीम ने इसके बाद आरोपी को ट्रेस करना शुरू किया और रांची पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया.
आरोपी के पास मिले कई मोबाइल और डिटेल
क्राइम ब्रांच को आरोपी के पास से कई मोबाइल, सिम और मध्य प्रदेश के कई कर्मचारी अधिकारियों का रिकॉर्ड भी मिला है. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी कर्मचारी अधिकारियों की जानकारी सरकारी विभागों की वेबसाइट से ढूंढता था, इसके बाद उन्हें कॉल लगाना शुरू करता था. इस दौरान कुछ बुजुर्ग कर्मचारी आरोपी के झांसे में आ जाते थे. पुलिस पता कर रही है कि आरोपी ने अभी तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है.
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश