खुशबू मौत मामला: संत समाज करेगा ‘घर वापसी शिविर’ का आयोजन, पीड़ित परिवारों को देगा सहयोग
भोपाल। मॉडल खुशबू की मौत के मामले में जांच चल रही है. पुलिस आरोप कासिम से पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जा रही है। मृतक खुशबू के परिजनों के अनुसार कासिम ने दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की और मारपीट का आरोप लगाया। अब इस मामले में लव जिहाद का मामला सामने आया है।
टोल नंबर जारी किया जाएगा
भोपाल की रहने वाली मॉडल खुशबू की मौत मामले संत समाज आगे आया है। लव जिहाद की पीड़िताओं के लिए संत समाज अनूठी पहल शुरू करने जा रहा है। पीड़िताओं की मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। जनवरी महीने में मकर संक्रांति के मौके पर नंबर जारी किया जाएगा। भोपाल में ‘सनातनी घर वापसी शिविर’ लगाए जाएंगे साधु, संत, संन्यासी और हिंदू संगठन का संयुक्त शिविर होगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे,घर वापसी शिविर फरवरी में आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश लव जिहाद का गढ़ बन गया है
अखिल भारतीय साधु संत संन्यासी समिति के अध्यक्ष और महामंडलेश्वर अनिलानंद महाराज ने कहा कि प्रदेश लव जिहाद का गढ़ बन गया है। देश में सर्वाधिक घटनाएं मध्य प्रदेश से सामने आ रही हैं,कई पीड़िताएं घर वापसी करना चाहती हैं। यदि पीड़िताएं नहीं चाहेगी कोई वैधानिक कार्रवाई तो उनकी मंशा का ध्यान रखा जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
मॉडल खुशबू और कासिम, दोनों उज्जैन से भोपाल बस में आ रहे थे। इस दौरान खुशबू की तबीयत बिगड़ी तो कासिम उसे अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां मॉडल बेहोश हो गई, ये देखकर वह भाग गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए। बताया गया कि 27 साल की मॉडल गर्भवती थी. फैलोपियन ट्यूब (गर्भाशय नली) फट गई थी, जिससे प्रेग्नेंसी कॉम्प्लिकेशन के चलते मौत होने की आशंका जताई जा रही है। अब पुलिस आरोपी कासिम से इस बारे में पूछताछ कर रही है।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर