‘जैश के मॉड्यूल के जरिए पाकिस्तान खुफिया एजेंसी…’, दिल्ली ब्लास्ट पर जम्मू-कश्मीर के Ex-DGP ने कही बड़ी बात
डेस्क: दिल्ली (Delhi) के लाल किले (Red Fort) के पास सोमवार को हुए कार धमाके (Explosions) को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद (SP Vaid) ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के मॉड्यूल के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की साजिश थी. साल 2014 के बाद से वे भारत के अंदर कुछ बड़ा करने में असफल रहे, इसलिए वे कुछ करने के लिए बेचैन थे.’
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पूर्व डीजीपी एस. पी. वैद ने मंगलवार को कहा, ‘यह बहुत बड़ी साजिश थी, लेकिन इसके विफल होने के बावजूद बड़ा धमाका हुआ. मुझे लगता है कि इन सभी डॉक्टरों के मॉड्यूल जब दबा दिए गए, उसके बाद डॉ. उमर ने आत्मघाती हमलावर बनना चुना. बताया जा रहा है कि वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला था. उसने लाल किले के बाहर इस आत्मघाती हमले को अंजाम दिया, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की जान गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए.’
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति