संगीत शिक्षक ने प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म: छात्रा ने दर्ज कराया केस, पुलिस कर रही तलाश
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक म्यूजिक टीचर पर अपनी छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। युवती ने कृष्णा नगर थाने में टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।
अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि रायबरेली निवासी नीरज वर्मा सिंधु नगर में किराए पर रहकर म्यूजिक क्लास चलाता है। वह उसके पास म्यूजिक सीखने जाती थी। नीरज ने शादी का झांसा देकर छात्रा से कई बार शारीरिक संबंध बनाया और बाद में इनकार कर दिया।
अलग जाति होने के कारण हुआ विवाद: पुलिस
कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नीरज वर्मा लखनऊ में म्यूजिक की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने घर पर ही म्यूजिक का कोचिंग क्लास चलाता था। प्रयागराज की रहने वाली युवती नीरज के घर पर म्यूजिक सीखने आती थी और इस दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया। आरोपी ने शादी का झांसा दे युवती संग शारीरिक संबंध बनाए। अलग जाति के होने के कारण दोनों में विवाद हो गया।
पुलिस ने नीरज को कस्टडी में लिया
आरोप है कि दो दिन पहले शादी से इनकार करने पर दोनों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद युवती ने कृष्णा नगर थाने पर पहुंच आरोपी युवक के खिलाफ नामजद शिकायत की। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को कस्टडी में ले विधिक कारवाई की जा रही है।
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान