ई-अटेंडेंस पर अड़ी सरकार, लेकिन शिक्षक बोले— मोबाइल रिचार्ज तक के पैसे नहीं!
जबलपुर। मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में सरकारी ऐप ‘हमारे शिक्षक’ से अटेंडेंस लगाने के मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान टीचर्स ने कोर्ट में कहा कि सरकारी ऐप से अटेंडेंस लगाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं. हर महीने डेटा रिचार्ज करना पड़ता है. ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की भी दिक्कत है. टीचर्स की तरफ से लगाई गई याचिका पर गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. वहीं सरकार की तरफ से बताया गया कि 70 परसेंट टीचर्स ई-अटेंडेंस लगा रहे हैं.
30 अक्टूबर को अगली सुनवाई
मध्य प्रदेश के 27 टीचर्स ने ई-अटेंडेंस को लेकर हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी. जिसमें टीचर्स ने ई-अटेंडेस को लेकर कई समस्याओं का जिक्र किया था. टीचर्स ने बताया कि सभी के पास स्मार्ट फोन नहीं है. इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में बैट्री चार्ज करना एक चुनौती है. साथ ही ऐप में चेहरा मिलाने में भी परेशानी होती हैं. वहीं टीचर्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सरकार से ऐप का रिकॉर्ड मांगा है. साथ ही मामले में अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को मुकर्रर की है.
महिला टीचर ने कारण बताओ नोटिस का दिया जवाब
जबलपुर में एक महिला टीचर का ऐप पर ई-अटेंडेंस लगाने को लेकर एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें महिला ने ऐप पर अटेंडेंस लगाने से पर्सनल डिटेल लीक होने की आशंका जताई थी. माध्यमिक विद्यालय की महिला टीचर ज्योति पांडे को ई-अटेंडेंस ना लगाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. जिसके बाद महिला टीचर ने जवाब देते हुए पत्र में निजी मोबाइल का शासन से डाटा सुरक्षा और साइबर क्षतिपूर्ति की गारंटी देने की बात का जिक्र किया था.
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही