उन्नाव में दिल दहला देने वाली घटना, 16 वर्षीय किशोरी की चाकू से हत्या
उन्नाव जिले से भैयादूज के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक 18 वर्षीय युवक ने एकतरफा प्यार में पागल होकर 16 वर्षीय किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी युवक किशोरी का चचेरा भाई बताया जा रहा है. घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
वारदात से गांव में फैली दहशत
यह सनसनीखेज घटना बांगरमऊ थाना क्षेत्र के चिंगरपुरवा गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 18 वर्षीय राजेश दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था. कुछ समय से वह गांव की ही 16 वर्षीय किशोरी से जबरन बात करने की कोशिश कर रहा था. किशोरी के मना करने पर वह उसे झूठे बहानों से डराता और धमकाता था.
बताया जा रहा है कि राजेश किशोरी को धमकी देता था कि उसके पास एक वीडियो है जिसमें वह किसी अन्य युवक से बात कर रही है, और यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो वायरल कर देगा. इसी दबाव में वह किशोरी को मिलने के लिए बुलाया करता था.
भैयादूज के दिन घटा खौफनाक हादसा
भैयादूज के दिन किशोरी सामान लेने दुकान पर गई थी, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी. जब परिवारवालों ने तलाश शुरू की तो वह गांव के बाहर एक मकान के पीछे खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली. परिजन तुरंत उसे लेकर सीएचसी बांगरमऊ पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिजनों का कहना है कि राजेश ने किशोरी को मिलने बुलाया था और वहीं किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सीओ ने बताया कि “चिंगरपुरवा गांव में राजेश ने अपनी चचेरी बहन को बुलाया था. दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद राजेश ने चाकू से हमला कर दिया. घायल किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.”
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है. गांव में इस वारदात के बाद मातम पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं कि एकतरफा प्यार में कोई इतना खौफनाक कदम भी उठा सकता है.
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से