इरफान पठान ने विराट कोहली को सलाह दी– बेताब होकर रन बनाने की कोशिश मत करें
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बावजूद हताशा नहीं दिखानी चाहिए। भारतीय टीम पहले ही तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है, लेकिन कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बन गया है। कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। कोहली अब तक दो मैचों में खाता खोले बिना आउट हुए हैं। इस दिग्गज बल्लेबाज ने पर्थ में खेले गए पहले वनडे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी, लेकिन वह शुरुआती दोनों मैच में विफल रहे।
करियर में पहली बार लगातार दो मैचों में खाता नहीं खोल सके कोहली
2027 वनडे विश्व कप खेलने का लक्ष्य रखने वाले कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मैचों में खाता खोले बिना आउट हुए हैं। यह पहली बार है जब कोहली अपने वनडे करियर में लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं। कोहली का बल्ला एडिलेड में जमकर चलता है, लेकिन इस बार यहां भी वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए बस वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि कोहली का लक्ष्य 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलना है।
इरफान बोले- बल्लेबाज का आनंद लेना होगा
इरफान ने कहा, दो मैच, दो बार शून्य पर आउट होना हमने ऐसा कम ही देखा है। ऐसा अक्सर नहीं होता। यह दबाव, सुस्ती या कुछ भी हो सकता है। ये सारी बातें सोशल मीडिया पर चल रही हैं और माहौल बनाया जा रहा है। हमें सावधान रहना होगा कि इन दोनों खिलाड़ियों पर इस माहौल का असर न पड़े। अगर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो वे नहीं खेलेंगे। वह इससे कैसे उबर सकते हैं? वह जल्दी से एक रन लेकर स्ट्राइक से हटना चाहते हैं। जब आप दो बार शून्य पर आउट हों तो आप रन बनाना चाहते हैं। लेकिन उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वह हताश न हों। हताश होने पर वह बल्लेबाजी का आनंद नहीं ले सकेंगे। उन्हें बल्लेबाजी का आनंद लेते रहना होगा। एक बार जब वह समय बिता लेंगे, तो रन आएंगे और वह पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। कोहली को वनडे क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद है।
इरफान ने कहा, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इसलिए, अगर वे संघर्ष कर रहे हैं तो उनके साथ बने रहना जरूरी है। यह मुश्किल है क्योंकि यशस्वी जायसवाल बेंच पर हैं। लेकिन अगर आपके सिर पर तलवार लटक रही हो, तो खेलना आसान नहीं होता। मुझे उम्मीद है कि इसका असर कोहली पर नहीं पड़ेगा।
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल