बिहार चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों की बहार, NDA के 92 और महागठबंधन के 86 प्रत्याशी अमीर
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर खड़े एनडीए (NDA) और इंडिया गठबंधन (India alliance) के 73 फीसदी यानी 178 उम्मीदवार (candidate) करोड़पति हैं। मात्र 35% यानी 65 उम्मीदवारों की संपत्ति ही एक करोड़ रुपये से कम है।उम्मीदवारों ने शपथ पत्र के माध्यम से चुनाव आयोग को यह जानकारी दी है। करोड़पतियों की सूची में एनडीए के सबसे अधिक 92 उम्मीदवार, जबकि महागठबंधन के 86 उम्मीदवारों का नाम है।
लखपति 64 उम्मीदवारों में 35 इंडिया, जबकि 29 एनडीए गठबंधन से जुड़े हैं। इंडिया के 35 लखपतियों में 14 वाम दल के उम्मीदवार हैं। शपथ पत्र के मुताबिक, बरबीघा से जदयू के कुमार पुष्पंजय सबसे अमीर, जबकि आरा विस से माले के क्यामुद्दीन अंसारी सबसे गरीब उम्मीदवार हैं। कुमार पुष्पंजय के पास कुल 71.57 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। क्यामुद्दीन के पास मात्र 37 हजार रुपये की चल संपत्ति है।
उनके, पत्नी या परिजनों के नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है। पहले चरण के टॉप पांच अमीर उम्मीदवारों की सूची में हाजीपुर से राजद के देव कुमार चौरसिया (67 करोड़ रुपये), बिक्रम से भाजपा के सिद्धार्थ सौरभ (42.87 करोड़ रुपये), बड़हरिया से राजद के अरुण कुमार गुप्ता (40.9 करोड़ रुपये) और मोकामा से जदयू के अनंत सिंह (37.88 करोड़) का नाम शामिल हैं।
श्याम भारती, महेश पासवान की कुल संपत्ति एक लाख से भी कम
चुनाव आयोग के दस्तावेजों के मुताबिक, हायाघाट से माकपा उम्मीदवार श्याम भारती ने मात्र 39 हजार, जबकि अगिआंव से भाजपा उम्मीदवार महेश पासवान ने मात्र 55 हजार की कुल संपत्ति बताई है।
श्याम भारती के पास संपत्ति के नाम पर सिर्फ एक पुरानी बाइक है। उनकी पत्नी के पास 2.36 लाख की चल और 55.63 लाख की अचल संपत्ति है। महेश पासवान के पास आठ लाख की कृषि योग्य भूमि है। दरौली से लोजपा (रा) के विष्णुदेव पासवान के पास 3.62 लाख की चल संपत्ति है।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ