कुलदीप यादव का कोई मौका नहीं, भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले की प्लेइंग 11 और बदलाव
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे एडिलेड में खेला जा रहा है. इस मुकाबले का टॉस हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मतलब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. टॉस के बाद दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में 3 बदलाव किए हैं. वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में नहीं है.
भारतीय टीम में बदलाव नहीं, ऑस्ट्रेलिया ने किए 3 बदलाव
शुभमन गिल के मुताबिक टीम इंडिया अपने उसी प्लेइंग इलेवन के साथ एडिलेड में भी उतरी है, जिसके साथ पर्थ में पहला वनडे खेले थे. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उनकी टीम में एलेक्स कैरी, जेवियर बार्टलेट और एडम जंपा की वापसी हुई है. इन तीनों खिलाड़ियों ने जोश फिलिप्स, नाथन एलिस और मैट कुन्हेमन की जगह ली है.
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, मिचेल ओवन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा, जोश हेजलवुड
शुभमन गिल फिर हारे टॉस, पहले बल्लेबाजी
इससे पहले टॉस के दौरान सिक्का एक बार फिर से भारतीय कप्तान शुभमन गिल के फेवर में नहीं गिरा. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाजी के फैसले के बाद शुभमन गिल ने कहा कि पिच चूंकि कवर थी, ऐसे में वो भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. मगर पहले बल्लेबाजी के लिए भी वो तैयार हैं.
शुभमन गिल ने उम्मीद जताई कि बारिश इस मैच में दखल देती ना दिखे, जैसा कि पर्थ में खेले पहले वनडे में हुआ था.
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ