पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, 60 से अधिक दुकानें जली, कई दुकानदार भी झुलसे
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur, Uttar Pradesh) में दिवाली (Diwali 2025) से पहले बड़ी आग लगने की घटना सामने आई हैं. यहां महात्मा गांधी परास्नातक महाविद्यालय के परिसर में लगे पटाखों के बाजार में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई. इस दौरान पटाखों के तेज धमाके के साथ आग एक से दूसरी दुकान में फैलती चली गई. कुछ ही देर में आग ने मैदान में लगी सभी 60 से अधिक पटाखों की दुकानें जलकर राख हो गई. बताया गया है कि इस दौरान कई दुपहिया वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गए और कई दुकानदार भी झुलस गए हैं. धमाके और धुंए के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
जानकारी के अनुसार, यूपी के फतेहपुर के शांतिनगर थाना क्षेत्र स्थित एमजी कॉलेज परिसर में अस्थायी पटाखा बजार लगा हुआ था. बताया गया कि रविवार दोपहर अचानक एक पटाखे की दुकान में आग लग गई. अचानक लगी आग धीर-धीर बढ़ती चली गई और आस-पास की कई दुकानों को अपनी चपेट में लिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग के कारण पटाखों में हो रहे तेज धमाकों और धुएं के गुबार से इलाके में दहशत फैल गई. आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गई गाडियां मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया.
बताया गया कि आग लगने के कारण लगभग 60 से अधिक पटाखों की दुकानें जल गई. इस दौरान आग की चपेट में आने से कई दुकानदार और ग्राहक भी घायल हुए हैं. मौके पर पुलिस बल ने लोगों की मदद से बाजार में अन्य दुकानदारों और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों घायल हुए है, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. पटाखा बाजार दिवाली से पहले हर साल एमजी कॉलेज के पास लगता है, जहां बड़ी संख्या में व्यापारी अस्थायी दुकानें लगाकर पटाखों की बिक्री करते हैं. प्रशासन की तरफ से पहले ही यहां सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश दिए थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी. वहीं अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के