सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से टूटी नक्सलियों की कमर, सुकमा में एक साथ 27 माओवादी आत्मसमर्पण कर आए सामने
नक्सवाद के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. जिससे नक्सलवाद की कमर अब टूटने लगी है. जहां एक ओर आज महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में CM देवेंद्र फडणवीस के सामने नक्सली नेता मल्लौजुला वेणुगोपाल राव (उर्फ भूपति / सोनू दादा) भूपति, प्रभाकर समेत 60 नक्सलियों के साथ सरेंडर किया. वहीं अब सुकमा ने भी 50 लाख के इनामी 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.
सुकमा में 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर
सुकमा में 50 लाख के इनामी सहित कुल 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इसमें पीएलजीए बटालियन नंबर 01 में सक्रिय 02 हार्डकोर माओवादी सहित अन्य क्षेत्रों में सक्रिय नक्सली शामिल हैं.
सरेंडर नक्सलियों में सीवायसीएम 01, पार्टी सदस्य 15 एवं अन्य 11 अग्र संगठन में सक्रिय सदस्य शामिल है. इन सरेंडर नक्सलियों में 10 महिला सहित 17 पुरूष नक्सली हैं.
नक्सलियों पर था 50 लाख का इनाम
सरेंडर 1 नक्सली पर 10 लाख, 3 नक्सलियों पर 08-08 लाख, 1 पर 03 लाख, 2 पर 2-2 लाख और 9 माओवादियों पर 01-01 लाख कुल 50 लाख रूपये का इनाम था.
पुनर्वास नीति से हुए प्रभावित
छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति” एवं “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया.
माओवादियों को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी, विआशा, इंटेरोगेशन सेल, आसूचना शाखा, एसटीएफ, सीआरपीएफ 02, 74, 131, 151, 216, 217 वाहिनी एवं कोबरा 203 वाहिनी के आसूचना शाखा कार्मिकों की विशेष भूमिका रही है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड