सिविल जज की प्रारंभिक परीक्षा में पेपर सेटिंग पर उठे सवाल, 100 में से 6 प्रश्नों को आयोग ने खुद माना गलत
CGPSC ने मंगलवार को सिविल जज की प्रारंभिक परीक्षा के फाइनल मॉडल आंसर जारी किए गए. इसमें 100 प्रश्न पूछे गए थे. इसमें से 6 सवाल या उसके विकल्प में विसंगति थी, इसकी वजह से इसे विलोपित किया गया.
सिविल जज परीक्षा में 100 सही सवाल नहीं पूछ पाया CGPSC
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 57 पदों पर भर्ती होगी. इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित की गई थी. इसके मॉडल आंसर सितंबर में ही जारी हुए थे, जिस पर आपत्ति 1 अक्टूबर तक मंगाई गई थी. आपत्ति के निपटारे के बाद फाइनल मॉडल आंसर जारी किए गए हैं। इस तरह से छह प्रश्न विलोपित हुए हैं. सेट ए में प्रश्न संख्या 18, 32, 33, 48, 66 और 94 को विलोपित किया गया.
प्रारंभिक परीक्षा के फाइनल मॉडल आंसर जारी
उधर, सिविल जज भर्ती के लिए पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा हुई. फाइनल मॉडल आंसर जारी होने के बाद नतीजे भी जल्द जारी होने की संभावना है. इसके आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चिंहित किया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू होगा.
प्रश्न पूछने में हुई गलतियां
CGPSC हो या व्यापमं इनकी कई परीक्षाओं में देखा गया है कि जो सवाल पूछ रहे हैं उनमें से कुछ गलत होते हैं। जिन्हें बाद में विलोपित कर दिया जाता है. CGPSC की सिविल जज परीक्षा में पूछे गए 6 प्रश्नों को विलोपित किया गया. इसी तरह व्यापमं से कुछ दिन पहले एडीईओ, आबकारी आरक्षक जैसे अन्य परीक्षाओं के रिजल्ट जारी हुए. इसके साथ फाइनल आंसर भी जारी हुआ, इसे देखने के बाद पता चला कि इसमें भी कुछ प्रश्नों को विलोपित किया गया. इसे लेकर अभ्यर्थी सवाल उठा रहे हैं, उनका कहना है कि आखिरी प्रश्न पूछने में गलतियां क्यों की जा रही है? इसमें सुधार कब होगा.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड