रनजी ट्रॉफी में स्टार बनते ही वैभव सूर्यवंशी होंगे मालामाल, हर दिन कमाएंगे ₹40,000
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी इस बार रणजी ट्रॉफी का अपना दूसरा सीजन खेल रहे हैं. इस बार खास ये है कि बिहार की रणजी टीम में उनकी भूमिका महज एक खिलाड़ी की नहीं बल्कि उप-कप्तान की भी है. वैभव सूर्यवंशी को रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए हर दिन के 40000 रुपये मिलेंगे. जी हां, 14 साल के खिला़ड़ी की ये कमाई रणजी मुकाबले के आगाज के साथ ही शुरू हो जाएगी. अब अगर हर रोज के 40000 रुपये मिलेंगे तो जरा अंदाजा लगाइए कि वैभव सूर्यवंशी कितना कमा लेंगे? वैसे 14 साल के बिहार के लाल को ये पैसे मिलेंगे कैसे?
वैभव सूर्यवंशी हर दिन कमाएंगे 40000 रुपये
रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में वैभव सूर्यवंशी हर रोज 40000 रुपये की कमाई अपनी मैच फीस के तौर पर करते दिखेंगे. रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ियों के अनुभव के हिसाब से उनकी मैच फीस डिसाइड है. जिस खिलाड़ी के पास कम से कम 20 मैचों का अनुभव है, उसे हर दिन के 40000 रुपये मिलते हैं. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबला वैभव सूर्यवंशी का छठा रणजी मैच होगा. इस वजह से उन्हें 40000 रुपये ही मैच फीस के तौर पर हर रोज मिलेंगे.
अब अगर हर दिन के 40000 रुपये मिलेंगे तो वैभव सूर्यवंशी टोटल कितनी कमाई कर लेंगे. रणजी ट्रॉफी में नॉकआउट से पहले एक मैच 4 दिन का होता है. उस हिसाब से वैभव सूर्यवंशी एक रणजी मैच से इस सीजन 160000 रुपये की कमाई कर सकते हैं. मतलब इस सीजन के पहले राउंड में बिहार को जो 5 मुकाबले खेलने हैं, उन सबको मिलाकर वैभव सूर्यवंशी की कुल कमाई 650000 रुपये की होने वाली है.
इन खिलाड़ियों को वैभव सूर्यवंशी से भी ज्यादा पैसा
रणजी ट्रॉफी में कई खिलाड़ियों की कमाई वैभव सूर्यवंशी से भी ज्यादा होने वाली है. ये वो खिलाड़ी होंगे, जिनके पास 20 या 40 से ज्यादा मैच खेलने का अनुभव होगा. 20 से 40 मैचों का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों को हर दिन की मैच फीस 50000 रुपये मिलती है. वहीं जिन खिलाड़ियों के पास 40 से ज्यादा मैचों का अनुभव होता है, उन्हें हर रोज के 60000 रुपये मिलते हैं.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर