केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का रायपुर आगमन, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया आत्मीय स्वागत
रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने हेतु जगदलपुर प्रस्थान से पूर्व रायपुर आगमन पर राज्य के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने एयरपोर्ट पर सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
मंत्री यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृहमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमित शाह का बस्तर प्रवास समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। बस्तर दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि लोक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री की उपस्थिति प्रदेश की संस्कृति के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाती है।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र नए आयाम स्थापित कर रहा है। सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है।
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश