पूजा शकुन पांडे: गाजियाबाद कॉलेज की प्रोफेसर से हिंदू महासभा की फायर ब्रांड नेता बनने तक का रास्ता
अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच में हिंदू महासभा की महामंडलेश्वर और विवादित नेता पूजा शकुन पांडे का नाम हत्याकांड की सूत्रधार के रूप में सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पूजा ने ही शूटरों को तीन लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी। बुधवार को गिरफ्तार किए गए शूटर फजल ने पूछताछ में यह राज खोला है। पूजा के पति और हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडे पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि पूजा शकुन अभी फरार हैं।
अभिषेक गुप्ता के पिता नीरज गुप्ता का आरोप है कि उनके बेटे और पूजा शकुन के बीच रिश्ते थे। जब अभिषेक ने उनसे दूरी बनानी शुरू की तो इसी से नाराज होकर हत्या की साजिश रची गई थी। अभिषेक की 26 सितंबर की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार ने शुरू से ही शकुन पांडे परिवार पर शक जताया था और अब पुलिस की जांच भी इसी दिशा में पहुंच गई है।
अशोक पांडे से की थी लव मैरिज
पूजा शकुन मूल रूप से हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे की रहने वाली हैं। उनके पिता कॉलेज में प्रिंसिपल रहे है। गणित में एमफिल तक की पढ़ाई करने के बाद पूजा गाजियाबाद के एक कॉलेज में प्रोफेसर बनीं थी। वह पढ़ने में हमेशा मेधावी रहीं और कभी 80 प्रतिशत से कम अंक नहीं लाईं थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात मैनपुरी निवासी अशोक पांडे से हुई और दोनों ने लव मैरिज कर ली थी।
2016 से हिंदू महासभा से जुड़ गईं
करीब एक दशक पहले पूजा ने नौकरी छोड़ दी और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ गईं थी। 2016 में वह हिंदू महासभा से सक्रिय रूप से जुड़ीं और धीरे-धीरे विवादित बयानों और गतिविधियों के चलते सुर्खियों में आ गईं थी। गांधी के पुतले को गोली मारने का मामला हो या जुमे की नमाज पर पाबंदी की मांग, इन घटनाओं ने उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखा था। साल 2021 में निरंजनी अखाड़ा ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी।
संन्यास लेने से पहले बनी दो बच्ची की मां
संन्यास लेने से पहले पूजा शकुन दो बच्चों की मां बनी थी। बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी पति अशोक पांडे ने संभाली थी। घर में ही बगलामुखी माता का मंदिर बनवाया गया और इसके बाद से उनके अनुयायी और खुद पति भी उन्हें माता कहकर संबोधित करने लगे थे।
पति अशोक पांडे संग करवाई अभिषेक की हत्या
अभिषेक गुप्ता मामले की जांच में सामने आया है कि पूजा शकुन और उनके पति अशोक पांडे ने मिलकर हत्या कराई थी। शूटर फजल की गिरफ्तारी के बाद यह साफ हुआ कि हत्या के पीछे आर्थिक विवाद और व्यक्तिगत रंजिश दोनों कारण रहे थे। हत्या की रात अशोक पांडे खुद मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे ताकि उन पर शक न जाए। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और पुलिस की गहन पड़ताल ने पूरी साजिश को उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूजा शकुन की तलाश में जुटी है। एक टीम राजस्थान और दूसरी पूर्वांचल में उनकी संभावित मौजूदगी की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि उनके गिरफ्त में आने के बाद इस हत्याकांड के और भी पहलू सामने आ सकते हैं।
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई