राजधानी में बड़ा खुलासा: अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार पकड़ा गया
रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बुधवार रात क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो अलग-अलग यार्डों पर दबिश देकर 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया।
मौके से चार टैंकर, कई ड्रम और पाइप जब्त किए गए। जब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग 4.30 लाख रुपये आंकी गई है।
सूरज शाह के यार्ड पर छापा
पुलिस टीम ने रिंग रोड नंबर तीन, पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड में छापा मारा। यहां सूरज शाह, अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड और रोहित कुमार बघेल पेट्रोल-डीजल का अवैध भंडारण कर रहे थे।
जब्त माल की कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने प्रत्येक ड्रम से सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए सीलबंद किया। कार्रवाई के दौरान सूरज शाह मौके से फरार हो गया, जबकि बाकी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
टेकारी चौक पर दूसरा भंडाफोड़
इसके बाद पुलिस ने रिंग रोड नंबर तीन, टेकारी चौक स्थित उमेश साव के यार्ड पर दबिश दी। यहां उमेश साव, शैलेन्द्र कुमार साव, शेख कलीम उद्दीन, राज पटेल, नीरज नेताम और रवि यादव अवैध तरीके से ज्वलनशील तरल पदार्थों का भंडारण और बिक्री कर रहे थे।
यहां से जब्त माल की कीमत लगभग 2.90 लाख रुपये बताई गई। आरोपियों के पास किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने दोनों जगहों से मिले टैंकर और ड्रम को जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा दो प्लास्टिक पाइप भी जब्त किए गए। आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार सूरज शाह की तलाश की जा रही है।
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला