गरज और बौछारों का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
उत्तर प्रदेश में दिन के समय भीषण गर्मी हो रही है। जिसकी वजह से आम जनता को दोपहर के समय घर से बाहर कदम रखना मुश्किल हो रहा है। वहीं, उमस का सबसे ज्यादा असर सूरज ढलने के बाद देखने को मिल जाए रहा है। इस तरह मौजूदा समय में प्रदेशवासियों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले महीने की शुरुआत भी गर्मी और उमस के प्रकोप के साथ होने जा रही है। हालांकि इस दौरान हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे कोई ज्यादा राहत मिलने वाली नहीं है।
30 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने के आसार नहीं जताए गए हैं। इसी तरह 1 अक्टूबर को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। 2 अक्टूबर को भी प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
इसी तरह 3 अक्टूबर को भी प्रदेश में मौसम जस का तस बना रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं। 4 और 5 सितंबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो इस तरह प्रदेश में अगले एक हफ्ते के दौरान प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने के आसार नहीं जताए गए हैं। इस दौरान हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है, जिससे उमस का प्रकोप बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।
वहीं प्रदेश में भले ही भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं जारी किया गया है लेकिन कहीं-कहीं जगह पर बहुत हल्की बारिश रिकॉर्ड हो रही है। सोमवार को हमीरपुर, झांसी और इटावा में बारिश हुई है। लेकिन यह बारिश बिल्कुल नाम मात्र की हुई है। सबसे ज्यादा हमीरपुर में 4 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। उधर अधिकतम तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।
कानपुर ग्रामीण में सबसे ज्यादा 37℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। आगरा में 36.2℃, प्रयागराज में 36.1℃ और हरदोई में 36℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। लखनऊ में 35.6℃ अधिकतम और 26.9℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त