सोनभद्र में यूरेनियम के बड़े भंडार मिलने से देश की परमाणु क्षमता को मिलेगा नया पंख, एटॉमिक सुपरपावर बनने की राह आसान
सोनभद्र: सोनभद्र जिले के चितपहरी जंगल और कुदरी पहाड़ी क्षेत्र में यूरेनियम के संभावित विशाल भंडार की खोज ने देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को नई दिशा देने की उम्मीद जगाई है। परमाणु ऊर्जा विभाग की एक विशेषज्ञ टीम ने इस क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत खुदाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक अध्ययनों से यूरेनियम के बड़े भंडार की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। यदि यह खोज सटीक सिद्ध होती है, तो यह भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा स्वतंत्रता और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। सोनभद्र में 785 टन यूरेनियम ऑक्साइड की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं। यह क्षेत्र म्योरपुर ब्लॉक के नकटू में आता है। हालांकि, सोनभद्र में इसके अलावा कूदरी, अंजनगिरा के पहाड़ी जंगली क्षेत्र में यूरेनियम की खोज हो रही है। परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (एएमडी) ने इसके अलावा भी 31 ऐसे स्थान की पहचान की है। अगर सर्वे ठीक निकला तो यह भारत सरकार के न्यूक्लियर एनर्जी मिशन के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।
सोनभद्र, जो उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है और चार राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार) की सीमाओं से घिरा हुआ है, लंबे समय से अपनी खनिज संपदा के लिए चर्चा में रहा है। इस क्षेत्र में पहले सोने, लौह अयस्क, और अन्य खनिजों की खोज हो चुकी है। 2020 में सोन पहाड़ी और हरदी क्षेत्र में लगभग 3,000 टन सोने के भंडार की खबरें आई थीं, हालांकि जीएसआई ने बाद में इसे केवल 160 किलोग्राम तक सीमित बताया था। अब यूरेनियम की खोज ने इस क्षेत्र को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। दुद्धी-म्योरपुर के बीच तीन, आजनगीरा-कुदरी के नजदीक छह, लाखर, बभनी, मुर्राटोला, जौराही, रंपाकूरर क्षेत्रों में छह, रिहंद नदी के किनारे मेजरूत में चार, बीजपुर, नकटु, कुदर, नवाटोला क्षेत्रों में नौ, और कुंडारघाटी (रिहंद से सटी) में बारह ऐसे स्थानों की पहचान हुई है, जहां यूरेनियम अयस्क की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता की संभावना है। जिले में खोजे गए यूरेनियम भंडार यू-308 श्रेणी के हैं, जो परमाणु रिएक्टरों में ईंधन के रूप में उपयोग किए जा सकते हैं।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह प्रभावित
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।