‘अखंड 2’ रिलीज़ से पहले नंदमुरी बालकृष्ण ने थामा ‘ओजी’ का सहारा
मुंबई: अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अखंड 2’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म को पहले 25 सितंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होना था। लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। अब अभिनेता नंदमुरी ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जवाब दिया है और बताया है कि कब ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
बालकृष्ण ने बताया कब रिलीज होगी फिल्म
रिलीज टलने के बाद ‘अखंड 2’ कब रिलीज होगी, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। इसलिए अब बालकृष्ण ने खुद आंध्र प्रदेश विधानसभा में इसकी तारीख की जानकारी दी है। जब विधायकों और मंत्रियों ने बालकृष्ण से ‘अखंड 2’ के बारे में पूछा, तो उन्होंने सभी को पहले पवन कल्याण की ‘ओजी’ देखने के लिए प्रोत्साहित किया, जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा नंदमुरी बालकृष्ण ने बताया की कि ‘अखंड 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले यह तारीख राजा साहब के निर्माताओं ने चुनी थी, लेकिन उन्होंने इसे अगले साल संक्रांति पर कर दिया।
हिंदी दर्शकों को पसंद आएगी फिल्म
बालकृष्ण ने यह भी बताया कि जल्द ही फिल्म का प्रमोशन भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी डब अच्छा आ रहा है और दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। इससे पहले बालकृष्ण और निर्देशक बोयापति ने ‘सिम्हा’, ‘लीजेंड’ और ‘अखंड’ पर काम किया था। थमन फिर से अखंड 2 पर काम कर रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर या टीजर दशहरा या दिवाली के आसपास आने की संभावना है।
मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी थी रिलीज टलने की जानकारी
इससे पहले मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज टलने की जानकारी दी थी। मेकर्स की ओर से शेयर किए गए एक नोट में कहा गया था, ‘नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंड 2' को और बेहतर बनाने के लिए री-रिकॉर्डिंग, वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए और समय चाहते हैं। नई रिलीज तारीख बाद में बताई जाएगी।’ अब बालकृष्ण ने नई रिलीज डेट बता दी है।
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर