‘निशानची’ का ट्रेलर रिलीज, ऐश्वर्य ठाकरे के जुड़वा किरदार से सिनेमा हॉल गूंजेगा
मुंबई: अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा है- 'अब तक तो बस झलक देखी थी, अब समय है पूरा धमाकेदार ट्रेलर देखने का।' इस फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं फिल्म में मोनिका पवार और वेदिता पिंटो भी दिखाई देने वाली हैं।
फिल्म में जुड़वा भाइयों की कहानी
फिल्म के ट्रेलर में दो जुड़वा भाइयो- बबलू और डबलू की कहानी दिखाई गई है। बबलू थोड़ा बदमाश और चालाक तरह का लगता है जबकि डबलू काफी सीधा-साधा सिंपल सा लड़का है। बबलू को एक लड़की से प्यार हो जाता है, जिसका नाम है रिंकू। ट्रेलर दर्शकों को 2000 के दशक की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की गलियों में ले जाता है। यही से बबलू, रंगीली रिंकू और डबलू की जिंदगियां आपस में टकराती हैं।
अनुराग कश्यप ने किया डायरेक्शन
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म पूरी तरह देसी मसाला एंटरटेनर के रूप में सामने आ रही है। ट्रेलर ने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है क्योंकि इसमें वो सब कुछ है जो दर्शक बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं- एक्शन, ड्रामा, रोमांस, कॉमेडी का संगम।
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है ऐश्वर्य ठाकरे का डबल रोल। वो बबलू और डबलू नामक दो जुड़वां भाइयों की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों किरदार एक जैसे दिखते जरूर हैं, लेकिन उनकी सोच, जीवनशैली और मान्यताएं बिल्कुल अलग हैं। कहानी इन्हीं दोनों भाइयों की टकराती हुई राहों और उनसे पैदा होने वाले ड्रामाई मोड़ों पर आधारित है।
कब रिलीज हो रही फिल्म?
फिल्म 'निशानची' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने ट्रेलर देखने के बाद अपनी उत्सुकता जाहिर की है।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय