ओसाका एक्सपो 2025: छत्तीसगढ़ के सप्ताह ने खींचा ध्यान, CM साय ने बढ़ाया उत्साह
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों जापान यात्रा पर हैं. ओसाका एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ सप्ताह की धूम मची हुई है. सीएम विष्णुदेव साय ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी जापान यात्रा के बारे में चर्चा की है. ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की सहभागिता पर कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत जल्द जापान आ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि भारत और जापान की मित्रता ऐतिहासिक और गहरी है. उनके इस दौरे से यह संबंध और भी मजबूत होंगे और हमारे देश को अनेक लाभ प्राप्त होंगे. पीएम मोदी की यात्रा भारत और जापान के बीच तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाएगी. इससे दोनों देशों की जनता को लाभ होगा और साझा समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा.
ओसाका में छत्तीसगढ़ को समर्पित सप्ताह
ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 के संदर्भ में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कल हमने छत्तीसगढ़ को समर्पित सप्ताह का शुभारंभ किया है. यह वर्ल्ड एक्सपो भारत की संस्कृति को विश्व के सामने प्रस्तुत करने का एक बड़ा प्रयास है. छत्तीसगढ़ का सप्ताह न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए लाभकारी रहेगा.
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर का प्रसार
सीएम साय ने कहा कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और औद्योगिक प्रगति को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी. इससे निवेश और सहयोग के अवसर भी बढ़ेंगे. मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि जापान यात्रा और ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी प्रदेश और देश दोनों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी.
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा