पाक और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों का ओलंपिक खेलने का सपना शायद ही पूरा हो
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें शायद ही आगामी 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में शामिल हो पायें। इस दोनो की टीमों को इसलिए जगह नहीं मिल सकती क्योंकि केवल 6-6 टीमों को ही भाग लेने की अनुमति मिली है। ऐसे में 128 साल के बाद ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी होने के बाद भी ये दोनो ही टीमें उसमें नहीं खेल पायेंगी। इसका कारण ये भी है कि लॉस एंजलिस ओलंपिक खेलों में केवल 6-6 ही टीमें ही पुरुष और महिला वर्ग से भाग लेंगी। अभी तक आईसीसी और आईओसी की ओर से इसके लिए कोई प्रवेश प्रक्रिया घोषित नहीं की गयी है।
एक रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में सिंगापुर में हुई वार्षिक आम बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी ने क्वालीफिकेशन प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया था। इसमें न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम को पुरुष वर्ग में शामिल नहीं किया था। रीजनल क्वालीफिकेशन के कारण न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को भी इसमें जगह नहीं मिली है।
आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमिटी के मानकों के अनुरूप ही एक क्षेत्रीय योग्यता प्रणाली अपनाई है। इसमें पांच महाद्वीपों - एशिया, ओशिनिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका शामिल हैं। इस प्रस्तावित प्रक्रिया के तहत, भारत (एशिया), ऑस्ट्रेलिया (ओशिनिया), ग्रेट ब्रिटेन (यूरोप) और दक्षिण अफ्रीका (अफ्रीका) अपनी वर्तमान में टी20 रैंकिंग के आधार पर महाद्वीपीय प्रतिनिधि के रूप में क्वालीफाई करेंगे। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिका) को मेजबान के रूप में रखा गया है। छठी टीम वेस्टइंडीज की हो सकती है पर उसके लिए प्रक्रिया अलग होगी।
वहीं आईसीसी मेंस टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर कायम न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया से पीछे है, जो दूसरे स्थान पर है। ऐसे में अगर प्रवेश मौजूदा रैंकिंग के आधार पर मिलता है तो पाकिस्तान (आठवें स्थान) को एशिया से भारत पीछे छोड़ देगा। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ने इस प्रस्तावित क्वालिफिकेशन प्रक्रिया पर नाराजगी जतायी है।
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश