डिनर डेट में सामंथा शांत, राज निदिमोरु नाराज़! पपराज़ी की मौजूदगी पर दिखा तनाव
मुंबई : साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्म निर्देशक राज निदिमोरु को एक साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर देखा गया। दोनों एक साथ एक ही कार में डिनर के लिए रेस्टोरेंट आए थे। लेकिन जब पैपराजी ने दोनों को एक साथ कैमरे में कैद करना चाहा तो राज पैपराजी की इस हरकत से नाराज नजर आए।
एक साथ नजर आए राज और सामंथा
मुंबई में डिनर के लिए एक साथ नजर आए सामंथा और राज को देखने के बाद जैसे ही पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करना चाहा, वैसे ही राज के चेहरे के एक्सप्रेशन गुस्से में बदल गए। राज पैपराजी की इस हरकत से नाराज नजर आए। इस दौरान सामंथा ने सफेद-नीली धारीदार स्वेटर पहनी थी और साथ ही वह बिना मेकअप के सिपंल लुक में भी बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि राज हरी जैकेट और काली टोपी में दिखे।
अब इन दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पहले, सामंथा ने सोशल मीडिया पर राज के साथ डेट्रॉयट की तस्वीरें साझा की थीं, जिसने इन दोनों की डेटिंग को लेकर अफवाहों को हवा दी थी।
राज और सामंथा
खबर के मुताबिक, राज की पूर्व पत्नी श्यामाली डे ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमय पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने "जो बोओगे, वही काटोगे" कहा, जिसे लोग इन अफवाहों से जोड़कर देख रहे हैं।
सामंथा का वर्कफ्रंट
सामंथा और राज ने 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेल: हनी बनी' जैसी वेब सीरीज में साथ काम किया है। अब सामंथा नेटफ्लिक्स की 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों साथ में प्रॉपर्टी भी देख रहे हैं। फिलहाल, न तो सामंथा और न ही राज ने अपने रिश्ते पर कोई स्पष्ट बात कही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से