यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर भारत की बेटी का जलवा, Mount Elbrus पर तिरंगा लहराया
मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले की अमरपाटन तहसील के छोटे से गांव बेंदुराकला की बेटी अंजना सिंह ने वह कर दिखाया है, जो लाखों युवाओं का सपना होता है। यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर / 18,510 फीट) पर रविवार सुबह 6 बजे तिरंगा फहराकर अंजना ने न सिर्फ भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि युवाओं को 'नशे को नहीं, सपनों को अपनाओ' का प्रेरणादायक संदेश भी दिया।
यहां भी तिरंगा फहरा चुकी हैं अंजना
अंजना की पर्वतारोहण यात्रा वर्ष 2024 से शुरू हुई। 20 मई को उन्होंने मनाली की 15,000 फीट ऊंची फ्रेंडशिप वैली फतह की, फिर 19 जुलाई को लद्दाख सीमा पर स्थित 6,011 मीटर ऊंची शिनकुन चोटी पर तिरंगा लहराया। अफ्रीका के सबसे ऊंचे शिखर माउंट किलिमंजारो (19,341 फीट) पर भी वह विजय हासिल कर चुकी हैं।
अंजना के पिता हैं किसान
एक साधारण परिवार से आने वाली अंजना के पिता राजेश सिंह किसान हैं, मां सियावती सिंह गृहिणी हैं और उनका एक बड़ा भाई भी है। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद अंजना ने अपने जुनून को कभी मरने नहीं दिया। आज उनकी इस सफलता पर न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा मैहर जिला और प्रदेश गर्व महसूस कर रहा है। अंजना की कहानी हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है, जो ऊंचाइयों को छूने का सपना देखती है। उनका साहस और संघर्ष यह साबित करता है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी चोटी नामुमकिन नहीं होती।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार