'कासिम' के पुजारी बनकर बैठने पर बवाल, हिंदू संगठनों ने मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ
मेरठ : मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव स्थित एक मंदिर में उस समय विवाद गहरा गया, जब पता चला कि एक कासिम नामक युवक, जो एक विशेष समुदाय से जुड़ा बताया जा रहा है, नकली पुजारी बनकर मंदिर में बैठा था। यह मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में रोष फैल गया। हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही के नेतृत्व में दर्जनों संगठनों के कार्यकर्ता और गांव के लोग मंदिर में पहुंचे। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया, मंदिर परिसर को शुद्ध किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस घटना को आस्था से खिलवाड़ बताते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। संगठनों का कहना था कि यह केवल धर्म का अपमान नहीं, बल्कि सांप्रदायिक सद्भाव को भी चुनौती देने की कोशिश है। मामले में पुलिस द्वारा युवक कासिम से पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल किसी प्रकार के टकराव की स्थिति नहीं है। प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज