₹4,844 करोड़ एस्क्रो में जमा करने पर सेबी ने दी क्लीन चिट, जेन स्ट्रीट को भारत में ट्रेडिंग जारी रखने की अनुमति
व्यापार : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ( सेबी ) ने अमेरिकी स्वामित्व वाली ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट को भारतीय शेयर बाजारों में व्यापार फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। हालांकि भारतीय बाजार नियामक की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि बाजार नियामक ने शुक्रवार को फर्म को एक ईमेल भेजा है जिसमें कहा गया है कि पैसा जमा करने के बाद उसके अंतरिम आदेश के जरिए लगाए गए प्रतिबंध अब लागू नहीं होंगे। इसके अलावा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड को अमेरिका स्थित क्वांट ट्रेडिंग फर्म की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।
रॉयटर्स के एक सूत्र ने बताया कि दोनों एक्सचेंजों ने अभी तक जेन स्ट्रीट को भारतीय प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री की सुविधा नहीं दी है। दूसरे सूत्र ने कहा, "हालांकि कंपनी को भारत में कारोबार फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई है , लेकिन इसने सेबी को वचन दिया है कि वह ऑप्शंस में कारोबार नहीं करेगी। कंपनी तब तक नकदी में कारोबार करने का इरादा नहीं रखती, जब तक कि वह सेबी को अपने कारोबार के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे देती। सूत्रों के अनुसार, " जेन स्ट्रीट कैपिटल ने एक एस्क्रो खाते में लगभग 4843.50 करोड़ रुपये जमा किए और बाजार नियामक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ( सेबी ) से अनुरोध किया कि उन्हें भारतीय शेयर बाजारों में व्यापार फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाए ।
पिछले सप्ताह सेबी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि जेन स्ट्रीट ने 4843.50 करोड़ रुपये का कथित अवैध लाभ जमा कर दिया है और नियामक से अनुरोध किया है कि उन्हें भारतीय बाजारों में व्यापार करने की अनुमति दी जाए। सेबी ने 14 जुलाई को अपनी अंतिम प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि अंतरिम आदेश के निर्देशों के अनुसार जेन स्ट्रीट के अनुरोध की वर्तमान में जांच की जा रही है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल