दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव को चिरंजीवी, ब्रह्मानंदम और रवि तेजा ने दी अंतिम विदाई
मुंबई : साउथ के जाने माने अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्मी जगत में शोक की लहर है। उन्हें अभिनेत चिरंजीवी, रवि तेजा और ब्रह्मानंदम जैसे कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी है।
चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि
टॉलीवुड मेगास्टार चिरंजीवी ने एक्स पर अपने लंबे पोस्ट में राव को कई प्रतिभाओं का धनी कहा है। उनके शानदार करियर को याद करते हुए, उन्होंने उनकी स्क्रीन उपस्थिति की तारीफ की है। चिरंजीवी ने कहा है वह अपने पीछे एक शून्य छोड़ गए हैं।
रवि तेजा ने किया याद
साउथ के मशहूर अभिनेता रवि तेजा ने कोटा श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने श्रीनिवास राव के साथ 'नी कोसम', 'अन्नय्या', 'मिरापकाय' और 'पावर' सहित कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने राव के निधन पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने बताया कि उनके करियर पर राव का प्रभाव था।
उन्होंने एक्स पर लिखा 'उन्हें देखते हुए, उनकी तारीफ करते हुए और उनके हर अभिनय से सीखते हुए बड़ा हुआ हूं। कोटा श्रीनिवास राव मेरे लिए परिवार की तरह थे। उनके साथ काम करने की अच्छी यादें मेरे मन में हैं। कोटा श्रीनिवास राव गारू, आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।'
राव को हमेशा याद किया जाएगा
अभिनेता विष्णु मांचू ने भी कोटा श्रीनिवास राव के साथ सेट पर बिताए वक्त को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा 'उनको खोने के बाद मेरा दिल गमगीन है। कोटा श्रीनिवास राव एक अद्भुत अभिनेता थे। वह एक ऐसे इंसान थे जिसकी उपस्थिति हर फ्रेम में छा जाती थी। चाहे वह गंभीर भूमिका हो, खलनायक हो या कॉमेडी हो। उन्होंने हर किरदार में जान डाल दी जो बहुत कम लोगों को नसीब होती है।' उन्होंने राव के परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि अभिनेता को हमेशा याद किया जाएगा।
मोहन बाबू ने परिवार के लिए की प्रार्थना
अभिनेता मोहन बाबू ने भी एक्स पर कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा 'प्यारे कोटा, आपको बहुत याद किया जाएगा। आपकी प्रतिभा, आपकी उपस्थिति और आपकी आत्मा सब अविस्मरणीय हैं। मेरे पास शब्द नहीं हैं। आपके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। ओम शांति।'
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश