किसान विकास पत्र में निवेश पर 115 महीनों में दोगुनी रकम
वित्त मंत्रालय ने पहली जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक की अवधि के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। इन योजनाओं में पीपीएफ, सुकन्या, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र जैसी योजनाएं शामिल हैं।
केंद्र सरकार की स्मॉल सेविंग स्कीम यानी लघु बचत योजनाओं में जमा कराने वाले लोगों को कितना ब्याज मिलेगा, वित्त मंत्रालय ने पहली जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक की अवधि के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। इन योजनाओं में पीपीएफ, सुकन्या, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र जैसी योजनाएं शामिल हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर पहले की ही तरह 7.1 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर जो ब्याज मिलता है, उसकी दरों में बदलाव नहीं किया गया है।
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की घोषणा की गई है। पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम पर एक जुलाई से 30 सितंबर तक 4.0 प्रतिशत ब्याज दर रहेगी। अगर एक वर्ष के लिए राशि जमा की गई है तो ब्याज दर 6.9 प्रतिशत होगी। दो वर्ष के लिए राशि जमा है तो ब्याज दर 7.0 प्रतिशत रहेगी। तीन वर्ष के लिए जमा राशि पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत होगी। पांच वर्ष के लिए जमा राशि पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत होगी।
पांच साल की आवर्ती जमा राशि पर 6.7 दर से ब्याज मिलेगा। इसी तरह वरिष्ठ नागरिक सेविंग स्कीम पर ब्याज दर 8.2 प्रतिशत रखी गई है। मंथली इनकम अकाउंट स्कीम के लिए ब्याज दर 7.4 प्रतिशत होगी। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर 8.2 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।
पीपीएफ के लिए जमा राशि पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में जमा राशि पर 7.7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। किसान विकास पत्र जैसी योजनाओं पर 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। इस स्कीम के मेच्योर होने की अवधि 115 महीने रखी गई है।
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल