पारिवारिक कारणों से टीम से गए आर्चर, जल्द वापसी की उम्मीद
पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत हासिल करने के बाद इंग्लैंड की नजरें दूसरे मैच में भी जीत अपने नाम करने पर टिकी हैं। इस बीच इंग्लैंड को एक झटका भी लग गया है। उसका स्टार गेंदबाज टीम छोड़कर चला गया है। हालांकि उम्मीद जताई गई है कि वह दूसरे टेस्ट मैच से पहले वापस आ जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हेडिंग्ले में भारत के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी। अब उसकी नजरें दो जुलाई से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच पर हैं। इस मैच से पहले इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। टीम का स्टार गेंदबाज अचानक साथ छोड़कर चला गया है। इस गेंदबाज ने सोमवार को प्रैक्टिस में भी हिस्सा नहीं लिया। ये खिलाड़ी है जोफ्रा आर्चर।
आर्चर पहले टेस्ट मैच में टीम में नहीं थे। दूसरे टेस्ट मैच के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया। उनका खेलना तय माना जा रहा था। तभी अचानक से आर्चर सोमवाप को टीम का साथ छोड़कर चले गए। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है।
बीसीसीआई ने बताया है कि आर्चर आज एजबेस्टन में इंग्लैंड टीम के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लेंगे। वह पारिवारिक इमरजेंसी के कारण टीम को छोड़कर चले गए हैं। बीसीसीआई ने बताया है कि आर्चर के मंगलवार को टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाना है। उम्मीद जताई गई है कि तब तक आर्चर टीम के साथ जुड़ जाएंगे। आर्चर ने इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2021 में खेला था। वह लंबे समय से चोट से परेशान थे। हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 18 ओवर फेंके थे और टेस्ट में वापसी की राह आसान की थी। इस मैच में उन्होंने एक ही विकेट लिया था, लेकिन उनकी लय अच्छी थी जिसके दम पर उनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई थी। आर्चर लंबे समय से कोहनी और स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या से जूझ रहे थे।
इंग्लैंड को होगा फायदा
आर्चर के दूसरे टेस्ट मैच में खेलने की उम्मीद जताई गई है। अगर इस मैच में आर्चर खेलते हैं तो ये इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर होगी क्योंकि उनके जैसा तूफानी गेंदबाजी अपनी धारदार गेंदबाजी से किसी भी बैटिंग ऑर्डर को परेशान कर सकता है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी वैसे ही कम अनुभव वाली है और आर्चर के सामने उसे परेशानी हो सकती है। आर्चर अपने रंग में दिखे तो फिर बल्लेबाजों की शामत आना तया है।
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी