बॉलीवुड की 'हिट मशीन' थी ये एक्ट्रेस, पहली सैलरी सिर्फ 1 रुपये
नई दिल्ली। सिनेमा जगत में कई अदाकाराओं ने ऐसी पहचान बनाई कि वह अमर हो गईं। एक ऐसी ही 60 दशक की एक लेडी सुपरस्टार थीं जो न खूबसूरती में किसी से पीछे थीं और ना ही अदाकारी में। स्वर्णिम काल में उन्होंने एक के बाद एक 11 हिट फिल्में दी थीं और बॉलीवुड की हिट मशीन कही जाती थीं।
यह दिग्गज अदाकारा कोई और नहीं बल्कि साधना शिवदासानी थीं जिन्हें इंडस्ट्री में सिर्फ साधना के नाम से जाना गया। 2 सितंबर 1941 को कराची (पाकिस्तान में मौजूद) में जन्मीं साधना बटवारे के बाद परिवार के साथ भारत आ गई थीं और मुंबई में सेटल हो गई थीं। स्कूलिंग डेज के दौरान साधना को पहला ब्रेक श्री420 मूवी से मिला था।
पहली फीस पाई सिर्फ 1 रुपये
भले ही श्री420 में साधना का किरदार छोटा सा हो, लेकिन आग लगाने के लिए एक छोटी सी चिंगारी भी काफी होती है। साधना के साथ भी ऐसा ही था। छोटी सी भूमिका में भी उनकी अदाकारी पसंद की गई और 1958 में उन्हें पहली बतौर लीड मूवी अबाना (1958) मिली। ईटाइम्स के मुताबिक, साधना को कथित तौर पर इस फिल्म के लिए सिर्फ 1 रुपये फीस मिली थी।
7 साल में साधना ने दीं 11 हिट फिल्में
सिंधी मूवी करने के बाद लव इन शिमला (1960) से साधना ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और छा गईं। 1960 से 1967 के बीच साधना ने करीब 19 फिल्मों में काम किया जिसमें से बैक-टू-बैक 11 फिल्में हिट रहीं। इस वजह से अभिनेत्री को बॉलीवुड की हिट मशीन कहा जाने लगा था।
साधना को ब्रेक लेना पड़ा था भारी
साधना का बॉलीवुड में अच्छा-खासा करियर चल रहा था, लेकिन तभी उन्हें हाइपरथायरायडिज्म नाम की बीमारी हो गई और इसके इलाज के लिए उन्होंने इंडस्ट्री से ब्रेक लिया और बॉस्टन चली गईं। 2 साल का ब्रेक उन्हें भारी पड़ा और कई फिल्मों से उन्हें निकाल दिया गया था। हालांकि, 1969 में उन्होंने इंतेकाम मूवी से कमबैक कर एक बार फिर खुद को साबित किया।
साधना ने शुरू किया था ये ट्रेंड
आज आप कई लड़कियों को फ्रिंज हेयरकट स्टाइल करते हुए देखते हैं, लेकिन शायद ही आपको पता हो कि इस ट्रेंड को सेट करने वालीं साधना हैं। पति आरके नायर की सलाह पर उन्होंने फ्रिंज हेयरकट स्टाइल किया और इसे इतना पसंद किया गया कि उस वक्त इस फ्रिंज को 'साधना कट' कहा जाने लगा था।
आखिरी समय में अकेले रह गई थीं साधना
साधना ने डायरेक्टर आरके नायर से शादी की थी, जिनका 1995 में निधन हो गया था। उनकी कोई औलाद नहीं थी, ऐसे में पति के जाने के बाद वह अकेली पड़ गई थीं। उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्रियों के साथ हैंगाउट करना शुरू किया, लेकिन आखिरी समय में उनके पास कोई नहीं रहा। वह लीगल प्रॉब्ल्मस में भी फंसी थीं।
उनका सबसे प्रमुख कानूनी मामला मुंबई के सांताक्रूज स्थित 'संगीत' नामक बंगले से जुड़ा था, जिसमें वह किराएदार के तौर पर रहती थीं। इस बंगले की मालकिन सिंगर आशा भोसले थीं जिन्होंने उनके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई थी। उनके खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज हुआ था। 25 दिसंबर 2015 को साधना का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में इंडस्ट्री से बहुत कम लोग शामिल हुए थे।
राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘ममता की हार का बदला लिया गया’: सुवेंदु अधिकारी का चौंकाने वाला आरोप