फतेहपुर में लेखपाल व कानूनगो के खिलाफ मंत्री से शिकायत
कानपुर-प्रयागराज हाईवे से नरायनपुर मजरे चितौरा होकर कोराई तक जाने वाले पुराने रास्ते को बचाने को को अब कोराई गांव के लोग विरोध पर उतर आए हैं। अनेक लोगों ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से मुलाकात कर लेखपाल और कानून गो की शिकायत की।
सैकड़ों वर्ष पुराने रास्ते को बचाने की गुहार लगाई और इसे पक्का कराने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों को न्याय का भरोसा दिया।किसान नेता रंजीत सिंह पटेल की अगुवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आजादी के पहले से बने आम रास्ते को लेखपाल और कानूनगो ने उच्चाधिकारियों को गलत रिपोर्ट देकर भूमाफिया के पक्ष में दे दिया है।
जिसका नतीजा है कि सैकड़ों वर्ष पुराना यह रास्ता बंद हो रहा है, और भू माफिया द्वारा रास्ते को अपनी भूमिधरी मिलाकर बाउंड्री वाल बनाई जा रही है। इसे तत्काल रोकने और कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। बता दें कि यह रास्ता हाईवे से कोराई गांव को सीधे तौर पर जोड़ता है।
ग्रामीणों ने कहा कि वह इसकी शिकायत एसडीएम, डीएम से कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न हीं की गयी है। इस मौके पर संदीप पांडेय, चंद्रशेखर, बबलू कालिया, अमित पटेल, राजेश तिवारी, बाबूराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की तत्परता का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर: रक्षामंत्री
तमिलनाडु में सियासी ड्रामा: बहुमत साबित करने की शर्त पर अड़े राज्यपाल राजेंद्र
हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को बचाने चला घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है
यमुना नदी में नाव पलटने से 6 लोग लापता, तीन के शव बरामद
सरकार गठन से पहले तमिलनाडु में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स तेज, MLA टूटने की आशंका
नकली नोट मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस कर रही गहन जांच