प्रभास संग काम करने का अनुभव साझा करते हुए भावुक हुईं मालविका मोहनन
मुंबई । अभिनेत्री मालविका मोहनन इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को निर्देशक मारुति ने निर्देशित किया है और इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री ने प्रोड्यूस किया है। मल्टी-लैंग्वेज रिलीज के तहत यह फिल्म 5 दिसंबर को तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मालविका से पूछा कि ‘द राजा साहब’ के सेट पर उनका सबसे पसंदीदा पल कौन सा था। इस सवाल के जवाब में उन्होंने प्रभास से पहली मुलाकात को सबसे खास पल बताया।
मालविका ने बताया कि वह उस समय बेहद थकी हुई थीं क्योंकि वह एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं। जब वह द राजा साहब की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं तो शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद थकी हुई थीं। लेकिन जैसे ही उन्होंने सेट पर प्रभास को देखा, उन्हें सारा तनाव और थकान भूल गईं। उन्होंने प्रभास की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद गर्मजोशी से भरे हुए, आकर्षक और शानदार इंसान हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रभास का बातचीत करने का तरीका उन्हें बेहद पसंद आया और वह बातचीत में भी उतने ही अच्छे हैं जितने वह पर्दे पर दिखते हैं।
‘द राजा साहब’ को भारत में अब तक बनाए गए सबसे बड़े हॉरर-फैंटेसी सेट पर फिल्माया गया है। इसके लिए एक विशाल और रहस्यमयी हवेली तैयार की गई है, जो फिल्म में डर और रहस्य का माहौल रचती है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर में प्रभास दो अलग-अलग अवतारों में नजर आए एक में वह जोश और एक्शन से भरपूर दिखाई दिए, जबकि दूसरे में वह रहस्यमयी और गंभीर अंदाज में नजर आए। फिल्म में मालविका मोहनन और प्रभास के अलावा संजय दत्त, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी कार्तिक पलानी ने निभाई है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार