घर के बाहर सड़क पर बैठे डॉगी की कार की चपेट में आने से मौत
शहर में सड़क हादसे में मौत का एक ऐसा मामला सामने आया हैं, जिसमें एक पालतू डॉगी की मौत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सड़क हादसे में जिस वक्त पालतू डॉगी की मौत हुई, उस वक्त वह अपने मालिक के घर के बाहर सड़क पर बैठा था, आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही से कार चलाने हुए उसे कुचल दिया।
यह मामला 17 मई का है, जिसमें बृहस्पतिवार ही डॉगी के मालिक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी इस मामले में कार चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कार की चपेट में आने के बाद पालतू डॉगी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हादसे में घायल डॉगी ने दम तोड़ दिया।
डॉगी के मालिक ने वाहन चालक के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
अवंतिका निवासी करन वर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 17 मई को उनका पालतू डॉगी स्वीटी घर के सामने सड़क पर बैठा था।
इसी दौरान कालोनी निवासी गजेंद्र शर्मा ने कुत्ते के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। वह गंभीर रूप से घायल कुत्ते को लेकर चिकित्सक के पास गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए