पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने फांसी लगाकर दी जान
पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। चार माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी और नाराजगी के चलते पत्नी मायके चली गई थी। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
मामला थाना क्षेत्र के कुम्हारिया गांव का है। गांव निवासी युवक विनीत उम्र 22 वर्ष का थाना भोजपुर के हुमायूं पुर गांव निवासी एक युवती के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों में अनबन रहने लगी। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद होता रहता था। आपसी विवाद के चलते 15 दिन पहले पत्नी अपने मायके चली गई। इस दौरान युवक ने नाराज पत्नी को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।
बताते हैं बुधवार देर रात तक युवक अपनी नाराज पत्नी को मनाने की कोशिश करता रहा। नाकाम होने पर युवक ने आत्महत्या करने की ठान ली। रात करीब 11बजे युवक अपने कमरे में पहुंचा और फांसी का फंदा लगाकर छत में लटक गया। स्वजन ने युवक को घर की छत में लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। चीखपुकार सुन आस पड़ोस के तमाम लोग भी घटनास्थल पर आ गए। युवक के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
थाना अध्यक्ष करम सिंह पाल ने बताया मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए मृतक के शव का पीएम कराया जा रहा है। स्वजन जो भी तहरीर देंगे उसी के आधार पर कार्यवाही होगी।
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए