शिवपुरी में तेज बहाव में ट्रैक्टर सहित बहे 4 युवक, मध्य प्रदेश में मॉनसून का कहर
शिवपुरी: मध्य प्रदेश में मॉनसून ने दस्तक दी नहीं, कि नदी-नालों के उफान की खबरें सामने आने लगी है. जबकि पूरे प्रदेश को अभी मॉनसून ने पूरी तरह कवर भी नहीं किया है. 1-2 दिन की बारिश में कई गांव और नदी-नालों के हालात खराब हो रहे हैं. शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र स्थित गांव में बारिश के चलते नदी उफान पर है, जहां पुल को पार करते वक्त एक चार युवक सहित एक ट्रैक्टर बह गया. हालांकि ग्रामीणी की सूझबूझ से 4 लोगों की बचा लिया गया है.
तेज बहाव में ट्रैक्टर सहित बहे 4 युवक
शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र के कुंअरपुर गांव में बारिश का कहर देखने मिला. पहली बारिश में यहां खेरिया नदी ऊपर से बहने लगी है. वहीं लोग जान जोखिम में डालकर पुल को पार कर रहे हैं. इसी तरह शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर सवार चार युवक पुल पार कर रहे थे. जहां तेज बहाव में ट्रैक्टर-ट्राली पटल गई और युवक बहने लगे. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से चारों युवकों को रस्सी की मदद से किसी तरह रेस्क्यू करके उनकी जान बचाई.
शिवपुरी में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश
वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पिछले 24 घंटे से शिवपुरी जिले में लगातार बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार शाम तक आसपास के इलाकों सहित शिवपुरी जिले में बारिश होती रहेगी. बारिश से शिवपुरी जिले के तमाम नदी-नाले उफान पर हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को सचेत करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है. इसके बाद भी लोग लापरवाही और जल्दबाजी के चलते अपनी जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं.
पटेवरी गांव के निवासी विनोद, आदिवासी विमल, आदिवासी पूरन, और चालक मिट्टी से भरी टैक्टर-ट्राली लेकर शिवपुरी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान खेरिया नदी के नाले पर पानी होने के बाद भी चारों युवकों ने उसे पार करने की कोशिश की.
एमपी में बारिश का अलर्ट
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में अभी 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है. जिसके चलते प्रदेश में आंधी-पानी का दौर जारी रहेगा. मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्र के मुताबिक वर्तमान में एक लो प्रेशर एरिया पूर्वोतर झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र में बना हुआ है. इसके ऊपर साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है. मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट है.
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए