एक्सप्रेसवे पर बस में घुसी कार, अमेठी में तैनात दारोगा की मौत
दबिश देकर युवती को बरामद कर लौट रही पुलिस टीम की कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में पीछे से घुस गई। हादसे में कार चला रहे दारोगा की मौत हो गई, जबकि हेड कांस्टेबल समेत पांच व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रेफर किया गया है। दारोगा 2015 बैच के थे।
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर एच 31 निवासी 31 वर्षीय मंजीत सिंह पुत्र राम विलास वर्मा 2015 बैच के दारोगा थे। वह सदर कोतवाली अमेठी में तैनात थे। एक युवती की बरामदगी के लिए हेड कांस्टेबल प्रदीप तिवारी के साथ गए थे।
युवती और उसके स्वजन पवन निवासी विशराजगंज अमेठी, संतोष निवासी हरिपुर लोहरामऊ जनपद अमेठी, शिखा गुप्ता निवासी गोसाईगंज अमेठी और शीतला निवासी विशराजगंज अमेठी के साथ कार से लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे एक्सप्रेसवे के बांगरमऊ कट पर चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर बस में पीछे से घुस गई।
हादसे में कार चला रहे दारोगा मंजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को यूपीडा रेस्क्यू टीम ने बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दारोगा कार में ही फंस गए।
क्रेन की सहायता से लगभग डेढ़ घंटे बाद उन्हें निकाला जा सका। पुलिस ने हादसे की जानकारी दारोगा के स्वजन को देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए