कानपुर डीएम से उलझने वाले सीएमओ निलंबित
जिलाधिकारी कानपुर नगर से विवादों के कारण चर्चा में आए कानपुर नगर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया।
उनकी जगह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी श्रावस्ती के पद पर तैनात डा. उदय नाथ को कानपुर नगर का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है। डॉ. नेमी के निलंबन और डा. उदय नाथ की तैनाती से संबंधित आदेश गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की निदेशक रितु माहेश्वरी ने जारी किए।
डॉ. हरिदत्त नेमी पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में रिक्त पदों पर की जाने वाली नियुक्तियों में चयन प्रक्रिया के विपरीत पदों का विज्ञापन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर नहीं कराए जाने, जिला स्वास्थ्य समिति तथा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के बावजूद आयुष परीक्षा के किए गए साक्षात्कारों का परिणाम चार दिन के अंदर न कराकर चयन के कई दिनों बाद तक जिला स्वास्थ्य समिति से अनुमोदित नहीं कराए जाने से चयन प्रक्रिया संपन्न नहीं होने, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी को वित्तीय परीक्षण व पदेन कार्यों से हटाते हुए उनके स्थान पर गैर वित्त सेवा के अधिकारी से कार्य लिए जाने के साथ ही अन्य कई आरोप लगे हैं।
इन आरोपों के आधार पर डॉ. नेमी को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के तहत तात्कालिक प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में डॉ. नेमी को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
वहीं, कानपुर नगर के नये मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात किए गए डा. उदय नाथ को निर्देशित किया गया है कि वह नवीन तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण कर इससे शासन को सूचित करें।
गौरतलब है कि कानपुर में जिलाधिकारी पर टिप्पणी करने से संबंधित सीएमओ का कथित आडियो वायरल होने के बाद डीएम बनाम सीएमओ के मामले ने तूल पकड़ा। सीएमओ के बचाव में तीन जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखे थे। वहीं, डीएम के समर्थन में एक विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
सड़क दुर्घटना बनी जानलेवा, संतोष नायर की मौत से शोक की लहर
महंगे टिकट के साथ मिलेगा रॉयल एक्सपीरियंस, खाने से थीम तक सब यूनिक
नवकारसी विवाद पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर, इंदौर में बड़ा कानूनी एक्शन
केरल में कांग्रेस गठबंधन का जलवा, जीत के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया
अब अपने जिले में पोस्टिंग पर रोक, नई ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी
संभल में बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर से 25 लोग घायल
कैश नहीं, डेटा बना निशाना! उज्जैन बैंक में अनोखी हाईटेक चोरी
लाल निशान में बंद हुआ बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट
‘लोकतंत्र खतरे में’—ममता बनर्जी ने BJP और चुनाव आयोग को घेरा
विजय की TVK का धमाका, तमिलनाडु में सभी दलों को पीछे छोड़ बनाई बढ़त