मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी करते पकड़ा गया एयर इंडिया कर्मचारी
मुंबई के एअरपोर्ट पर DRI ( राजस्व खुफिया निदेशालय) ने एक बड़ी कर्रवाई करते हुए एअर इंडिया के एक पुरुष क्रू मेंबर को सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। यह क्रू मेंबर न्यूयॉर्क से आने वाली फ्लाइट AI-116 से 13जून को मुंबई पहुंचा था।
कहां छिपाया था सोना?
हालांकि, शुरुआती जांच में कुछ नहीं मिला है। लेकिन पूछताछ के दरान उसने खुलासा किया कि उसने एक पाउच में विदेशी सोने की सिल्लियां काली टेप में लपेटकर एअरपोर्ट के बैगेज सर्विस एरिया में छिपा दी थी। क्रू मेंबर ने यह काम तब किया था जब उसका ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट हो रहा था।
इसके बाद DRI अधिकारियों ने उस स्थान की जांच की जहां के बारे में क्रू मेंबर ने जानकारी दी थी, जहां से पाउच बरामद किया गया जिसमें 1,373 ग्राम विदेशी सोना था। इसकी कीमत लगभग 1.42 करोड़ रूपये बताई गई है। आरोपी ने यह भी माना कि उसने पहले भी कई बार सोने की तस्करी की है।
तस्करी रैकेट का मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
DRI अधिकारियों ने जांच के बाद सोने की तस्करी रैकेट के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया है, जिसने एअरलाइन स्टाफ को तस्करी के लिए भर्ती किया था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने कई बार एअरलाइन स्टाफ की मदद से सोने की तस्करी करवाई है।
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कस्टम्स एक्ट के तहत हिरासत में ले लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले को लेकर DRI की जांच अभी भी जारी ह और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब एअर इंडिया के क्रू मेंबर तस्करी में पकड़े गए हों। दिसंबर 2024 में चेन्नई एअरपोर्ट पर एक केबिन क्रू सदस्य को गिरफ्तार किया गया था, जो एक यात्री की मदद से 1.7 किलो 24 कैरेट सोने की तस्करी कर रहा था। बताया गया था कि उस क्रू मेंबर ने उड़ान के दौरान यात्री से सोना लिया और उसे छिपाया।
मई 2024 में भी एक और मामला सामने आया था, जब केरल के कन्नूर एअरपोर्ट पर एअर इंडिया की एअर होस्टेस सुरभी खातून को 960 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया। उसने सोने को अपने शरीर के अंदर (रेक्टम में) छिपा रखा था।
जावेद अख्तर ने फिल्म ‘धुरंधर’ पर कही बड़ी बात, विवाद हुआ तेज
ड्रैगन का सख्त रुख, अमेरिकी पाबंदियों को बताया दखलअंदाजी
गोल्ड इन्वेस्टमेंट पर बड़ा सवाल: क्या अब भी है फायदे का सौदा?
रुझानों में TVK का दबदबा, तमिलनाडु में DMK तीसरे नंबर पर
सियासत में स्टार पावर, चुनावी मैदान में चमके फिल्मी चेहरे
इंदौर में जैन मंदिर से चोरी, चौकीदार बोला- नींद नहीं खुली
बंगाल जीत की खुशी में इंदौर में जश्न, पटाखे और मिठाइयों की तैयारी
इजरायल ने दी मंजूरी, अमेरिका से खरीदेगा लड़ाकू विमान
तेल बाजार में हलचल, ओपेक प्लस ने बढ़ाया उत्पादन कोटा
रेलवे अस्पतालों में अब डिजिटल ट्रीटमेंट, UMID कार्ड से मिलेगी पूरी मेडिकल हिस्ट्री