शुभांशु शुक्ला के ISS में जाने की तारीख तय
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने Ax-04 मिशन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था। हालांकि अब इस मिशन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। इसरो ने Ax-04 मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर ली है। शुभांशु शुक्ला 19 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे।
Ax-04 मिशन को नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन SpaceX, ISRO और Axiom Space का संयुक्त मिशन है। मिशन लॉन्च होने के साथ ही शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले चुनिंदा भारतीयों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे।
Falcon 9 रॉकेट में हुई थी लिक्विड ऑक्सीजन लीकेज
बता दें कि यह मिशन पहले ही लॉन्च होने वाला था। हालांकि Falcon 9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन लीकेज की समस्या देखने को मिली थी, जिसके बाद मिशन को पोस्टपोन कर दिया गया था। हालांकि मिशन की अगली तारीख की घोषणा नहीं हुई थी। वहीं, अब इसरो ने साफ कर दिया है कि शुभांशु शुक्ला 19 जून को अंतरिक्ष में जाएंगे।
19 जून को लॉन्च होगा मिशन
स्पेसएक्स के इंजीनियरों ने Falcon 9 रॉकेट में ऑक्सीजन लीकेज को ठीक कर दिया है। इसरो, स्पेस एक्स और Axiom स्पेस की बैठक में तकनीकि पहलुओं की समीक्षा के बाद इस मिशन को लॉन्च करने के लिए 19 जून की तारीख निर्धारित की गई है।
नासा के साथ शोध में हिस्सा लेंगे शुभांशु
यह मिशन भारत के लिए भी बेहद खास होगा। इस मिशन के दौरान शुभांशु शुक्ला नासा के साथ संयुक्त शोध में हिस्सा लेंगे। साथ ही वो भारत के द्वारा डिजाइन किए गए 7 वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। शुभांशु शुक्ला की यह उड़ान भारत के गगनयान मिशन में बेहद मददगार साबित हो सकती है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल