1991 बैच के आईपीएस राजीव कृष्ण होंगे यूपी के नए डीजीपी
लखनऊः उत्तर प्रदेश को नया पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल गया है। 1991 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण यूपी के नए डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। राजीव कृष्ण यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। अभी वह यूपी पुलिस के डीजी पद पर तैनात हैं। राजीव कृष्ण वर्तमान समय में डीजी विजिलेंस के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वह पुलिस भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।
प्रशांत कुमार को आज हो रहे हैं रिटायर
यूपी के निर्वतमान कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार आज रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह अब राजीव कृष्ण लेंगे। यूपी के नए डीजीपी के रेस में कई पुलिस अधिकारी शामिल थे लेकिन सरकार ने राजीव पर भरोसा जताया।
सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारी हैं राजीव
यूपी के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक माना जाता है। हाल ही में पेपर लीक विवादों के बाद उन्हें यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी, ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने इस कार्य को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया है।
कौन हैं राजीव कृष्ण?
राजीव कृष्ण 1991 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के रूप में अपना पुलिसिंग करियर शुरू किया था। उसके बाद से वे बरेली, कानपुर और अलीगढ़ में एएसपी के रूप में काम कर चुके हैं और फिरोजाबाद, इटावा, मथुरा, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, लखनऊ और अन्य में एसपी और एसएसपी के रूप में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वे मायावती शासन के दौरान लखनऊ के डीआईजी और बाद में मेरठ रेंज के आईजी भी रहे। 2012 में राजीव कृष्ण केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए और 2017 में यूपी लौट आए। बाद में उन्होंने एडीजी लखनऊ जोन और एडीजी आगरा जोन जैसे पदों पर काम किया।
परिवार के कई सदस्य सिविल सेवा में हैं कार्यरत
नोएडा से आने वाले राजीव कृष्ण एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिसके कई सदस्य सिविल सर्विस में हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी सिंह आईआरएस अधिकारी हैं और लखनऊ में आयकर आयुक्त हैं। उनके साले राजेश्वर सिंह पूर्व ईडी अधिकारी और सरोजनीनगर से वर्तमान विधायक हैं, जबकि गौतम बुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह सरहज हैं। उनके ससुर भी डीआईजी के पद पर रह चुके हैं।
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से
मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव