मुंबई एयरपोर्ट की सर्विस पर फूटा अदनान सामी का गुस्सा, बताया ‘शर्मनाक’
Adnan Sami: सिंगर अदनान सामी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. पिछले दिनों ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सिंगर लगातार पाकिस्तानी सरकार और कलाकारों पर निशाना साधते दिखे. अब अदनान सामी अपने एक और पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. सिंगर ने अपने हालिया पोस्ट के जरिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट में चल रही 'प्रणाम मीट एंड ग्रीट सर्विस' को लेकर नाराजगी जाहिर की है. अदनान ने मुंबई एयरपोर्ट की इस सर्विस को 'आलसी' और 'भयानक अनुभव' वाला बताया है.
अदनान सामी ने जाहिर की नाराजगी
अदनान सामी ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट की प्रणाम सर्विस पर नाराजगी जाहिर करते दिखे. उन्होंने इस सर्विस को बेहद धीमी और लापरवाह सर्विस बताते हुए कहा कि यह अच्छी तरह से संगठित नहीं है. वहीं उन्होंने अपने पोस्ट में ये भी कहा कि उन्हें इस सर्विस के चलते कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ा है.
अदनान सामी ने पोस्ट में लिखी ये बात
अदनान सामी ने मुंबई एयरपोर्ट की प्रणाम सर्विस पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'मुंबई एयरपोर्ट पर प्रणाम सेवा पूरे भारत में सबसे अकुशल, लापरवाह और आलसी सेवा बन गई है! उन्हें अपने ग्राहकों की बिलकुल भी परवाह नहीं है!! भयानक!! इतने भयानक अनुभव, शर्मनाक, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों को गंभीरता से ध्यान देने और प्रणाम को सुधारने की जरूरत है, और इसके साथ और भी बहुत कुछ.'
मुंबई एयरपोर्ट से मिला जवाब
मुंबई एयरपोर्ट के ऑफिशियल अकाउंट की तरफ से अदनान सामी की शिकायत का जवाब देते हुए लिखा गया, 'डियर मिस्टर सामी, हमें लिखने के लिए आपका धन्यवाद. हमें यह जानकर चिंता हो रही है. हम आपकी प्रतिक्रिया को बहुत गंभीरता से लेते हैं और इसे संबंधित टीम को उनके ध्यान में लाया है. हमारे यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है- टीम CSMIA.'
अदनान सामी का पलटवार
हालांकि, सिंगर को मुंबई एयरपोर्ट का यह रिप्लाई पसंद नहीं आया, जिस पर पलटवार करते हुए उन्होंने लिखा- 'एक 'स्टैंडर्ड टेम्पलेट बॉट रिप्लाई' से ज्यादा अपमानजनक और कुछ नहीं है, इसका आखिर में कोई मतलब नहीं निकलता.'
क्या है मुंबई एयरपोर्ट की प्रणाम सर्विस?
मुंबई एयरपोर्ट की प्रणाम मीट एंड ग्रीट सर्विस यात्रियों को एयरपोर्ट पर आसानी से समय बिताने में मदद करने के लिए उपलब्ध कराई गई सर्विस है. इस सर्विस के अंतर्गत यात्रियों को घूमने-फिरने, सामान संभालने और वीआईपी ट्रीटमेंट दी जाती है ताकि यात्रियों के लिए यात्रा को सुगम बनाया जा सके. हालांकि, अदनान सामी मुंबई एयरपोर्ट की इस सेवा से खुश नहीं दिखे.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से