फिल्मों में हिट पर राजनीति में फेल कमल हासन अब लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव
नई दिल्ली। कमल हासन के राजनीतिक और फिल्मी कॅरियर में जमीन और आसमान का फर्क रहा है। कमल हासन ने तमिल सिनेमा में तमाम उपलब्धियां हासिल की, लेकिन राजनीतिक में वह फेल रहे हैं। कमल हासन की डूबती राजनीति को तिनके के सहारे की जरूरत थी और अब उनका यह सहारा देने तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके नेता एमके स्टालिन देने जा रहे हैं।
19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में कमल हासन भी मैदान में होंगे। कमल हासन की पार्टी एमएनएम का तमिलनाडु में डीएमके के साथ गठबंधन है और गठबंधन के तहत ही एमके स्टालिन ने राज्यसभा सीटों के कोटे से अपने हिस्से की एक सीट कमल हासन को दे दी है। कमल हासन अपनी फिल्म ठग लाइफ के प्रमोशन के दौरान कन्नड़ भाषा को लेकर दिए बयान के लिए विवादों में हैं और अपने बयान के लिए माफी मांगने को तैयार नहीं हैं और इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही कमल हासन पर हमलावर हैं।
अगर प्रत्यक्ष चुनाव होता तो कमल हासन को अपने बयान के चलते फायदा या नुकसान हो सकता था, लेकिन राज्यसभा चुनाव में तो पूरा मामला ही अलग होता है। कमल हासन को ऐसे ही एक मजबूत राजनीतिक सपोर्ट की सख्त जरूरत थी। ये तो साफ है कि कमल हासन को गठबंधन के कारण इतना बड़ा फायदा होने जा रहा है, लेकिन सवाल ये भी है कि क्या डीएमके को कमल हासन की वजह से भी कोई फायदा होने वाला है? कमल हासन ने अपनी फिल्म ठग लाइफ की रिलीज से पहले चेन्नई के एक कार्यक्रम में ये बोलकर बवाल मचा दिया कि कन्नड़ भाषा तमिल से पैदा हुई है। तमिल भाषा में ही अपनी बात शुरू करते हुए कमल हासन ने कहा, उइरे उरावे तामिझे... जिसका मतलब होता है, मेरा जीवन और मेरा परिवार तमिल भाषा है। हो सकता है कमल हासन ने बतौर कलाकार अपनी बात रखी हो, लेकिन इसे राजनीतिक बयान के रूप में लिया गया और कमल हासन राजनीतिक विरोधी बीजेपी के साथ कांग्रेस नेताओं के निशाने पर भी आ गये। कांग्रेस के साथ सीधे संबंध से तो कमल हासन इनकार करते हैं, लेकिन तमिलनाडु के डीएमके गठबंधन में तो वो कांग्रेस के साथ ही हैं।
बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले डीएमके और एमएनएम के बीच हुए समझौते के तहत कमल हासन को राज्यसभा सीट दिया जाना तय हुआ था। स्टालिन ने गठबंधन धर्म निभाते हुए अपना वादा पूरा किया है, और ये तमिलनाडु के छोटे दलों के बीच अच्छा संदेश दे सकता है। राजनीति में लोकप्रिय चेहरा होने का अलग से फायदा मिलता है. तमिलनाडु में तो फिल्मी सितारे भी सरकार चलाते रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से