अलीपुरद्वार से पीएम मोदी बोले: ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, ....अब हमला किया तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत!
पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से एक बार फिर से पाकिस्तान को चेतावनी दी. पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान से स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी जनसभा में कहा, "आज जब सिंदूर खेला की इस धरती पर आया हूं, तो आतंकवाद को लेकर भारत के नए संकल्प की चर्चा स्वभाविक है. 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जो बर्बरता की, उसके बाद पश्चिम बंगाल में भी बहुत गुस्सा था. आपके भीतर जो आक्रोश था, आपका जो गुस्सा था. उसको मैं भलीभांति समझता था. आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का दुस्साहस किया. हमारी सेना ने उनको सिंदूर की शक्ति का अहसास करा दिया. हमने आतंक के उन ठिकानों को तबाह किया. जिसकी पाकिस्तान ने कल्पना तक नहीं की थी."
पाकिस्तान ने केवल आतंक को ही पाला है
उन्होंने आगे कहा कि आतंक को पालने वाले पाकिस्तान के पास दुनिया को देने के लिए कुछ भी पॉजिटिव नहीं है. जब से वो अस्तित्व में आए हैं, तब से ही उसने सिर्फ आतंक को पाला है. 1947 में बंटवारे के बाद से ही उसने भारत पर आतंकी हमला किया. कुछ सालों के बाद उसने यहां पड़ोस में आज के बांग्लादेश में जो आतंक फैलाया, पाकिस्तान की सेना ने जिस प्रकार बांग्लादेश में रेप और मर्डर किए वो कोई भूल नहीं सकता. आतंक और नरसंहार पाकिस्तानी सेना की सबसे बड़ी एक्सपर्टाइज है.
आतंकी हमला हुआ तो पाकिस्तान को बड़ी कीमत चुकानी होगी
प्रधानमंत्री ने इस दौरान पिछले युद्धों का जिक्र भी किया और कहा, "जब सीधा युद्ध लड़ा जाता है, तब उसकी हार तय होती है, उसकी पराजय निश्चित होती है. यही कारण है कि पाकिस्तान की सेना आतंकियों का सहारा लेती है. पहलगाम हमले के बाद अब भारत ने दुनिया को बता दिया है कि अगर अब भारत पर आतंकी हमला हुआ, तो दुश्मन को उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. पाकिस्तान समझ ले, तीन बार घर में घुसकर मारा है. बंगाल की इस धरती से ये 140 करोड़ भारतीयों का ऐलान है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है."
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज