"मेक इन इंडिया से ट्रंप नाराज़: बोले अमेरिका में बनाओ iPhone, नहीं तो झेलो टैक्स"
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर एप्पल के पीछे पड़ गए हैं। उन्होंने iPhone को लेकर कंपनी को चेताया है। उन्होंने कहा है कि अगर एप्पल ने अमरीका में मेक इन इंडिया iPhone बेचे तो वह भारी भरकम टैरिफ लगा देंगे। ट्रंप ने चेतावनी दी कि एप्पल अमेरिका में मेक इन इंडिया के बजाय मेक इन अमेरिका iPhone बेचे। ट्रंप ने कहा कि वह अपनी इस चिंता से एप्पल के सीईओ टिम कुक को अवगत करा चुके हैं.
इंडिया में बने फोन नहीं बेचे जाएंगे-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा-मैं एप्पल के सीईओ को बहुत पहले बता चुका हूं कि अमेरिका में वहीं iPhone बेचे जाएं जो यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में मैन्युफैक्चर होने चाहिए। यहां इंडिया में बने फोन नहीं बेचे जाएंगे।
Apple मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में कर रही विस्तार
ट्रंप का बयान उस दौरान आया है जब एप्पल भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में विस्तार कर रही है। कंपनी अपनी सहायक इकाइयों के साथ चीन से अपनी प्रोडक्शन यूनिट भारत में शिफ्ट कर रही है। चीन में दोबारा आपदा जैसी स्थिति पैदा हो रही है. साथ ही अमरीका से टैरिफ को लेकर अलग टकराव चल रहा है।
भारत अपनी देखभाल खुद कर सकता है-ट्रंप
ट्रंप ने कतर यात्रा के दौरान मेक इन इंडिया फोन को अमेरिका में बेचने के लिए कुक को भला-बुरा कहा था। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-मैंने एक दिन पहले कुक से इस बारे में डिस्कस किया था। आप अमेरिका की बजाय भारत में अपना कारोबार विस्तार कर रहे हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। भारत अपनी देखभाल खुद कर सकता है।
‘चीन पर करना चाहता है निर्भरता कम’
मई में कुक ने कंपनी के एक कार्यक्रम में ऐलान किया था कि अमेरिका में जो iPhone बेचे गए उनमें बड़ी संख्या मेक इन इंडिया फोन की थी। एप्पल ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा ली है। उसका मकसद पांच साल में अपने ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का 25 फीसद भारत में करने का है। वह चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है।मार्च 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी भारत में 22 बिलियन डॉलर की कीमत के iPhone बनाती है। यह आंकड़ा बीते साल से 60 फीसद ज्यादा है।
सरकार गठन से पहले तमिलनाडु में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स तेज, MLA टूटने की आशंका
नकली नोट मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस कर रही गहन जांच
सरकारी स्कूलों में घटती संख्या ने बढ़ाई चिंता, आखिर कहां हो रही कमी?
क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म, मुंबई टी20 लीग की तारीखें घोषित
जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरा मेल, CM मान समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की चेतावनी
किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन
प्यार ने तोड़ी धर्म और जेल की दीवारें, अनोखी शादी ने खींचा ध्यान
वॉर्नर के खिलाफ केस पर अब 24 जून को होगी सुनवाई
दलाल के जरिए मासूमों को बेचने का आरोप, पुलिस जांच तेज
पैरों में सूजन की सबसे आम वजह ‘फ्लूड रिटेंशन’