RCB के विरोधियों की बढ़ी चिंता, प्लेऑफ में टीम से जुड़े टिम साइफर्ट
IPL 2025 के प्लेऑफ में पहुंचते ही RCB की टीम में नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है. ये वो खिलाड़ी जिसने पाकिस्तान को खून के आंसू रुलाए हैं. और अब प्लेऑफ में RCB के विरोधियों का बुखार छुड़ा सकता है. हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, उनका नाम टिम साइफर्ट हैं. न्यूजीलैंड का ये विकेटकीपर बल्लेबाज जैकब बेथेल की जगह लेगा, जिन्हें नेशनल ड्यूटी के चलते इंग्लैंड लौटना पड़ा है.
RCB ने टिम सिफर्ट को दिए कितने पैसे?
प्लेऑफ से पहले RCB में आने वाले टिम सिफर्ट दूसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी भी टीम के साथ जुड़े हैं. RCB ने प्रेस रिलीज जारी कर टिम साइफर्ट के जुड़ने की जानकारी दी. RCB ने टिम सिफर्ट को 2 करोड़ रुपये में खुद से जोड़ा है.
पाकिस्तान को खून के आंसू रुलाने वाले साइफर्ट
टिम साइफर्ट को पाकिस्तान को खून के आंसू रुलाने वाले खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है. इसके पीछे की वजह है पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज में उनका हाहाकारी प्रदर्शन. पाकिस्तान की टीम इस साल मार्च में 5 T20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर थी. न्यूजीलैंड ने वो सीरीज जीत ली थी, जिसमें जीत के नायक टिम साइफर्ट बने थे.
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण