ऑपरेशन सिंदूर: सोशल मीडिया पर छाया वायुसेना का वीडियो, दिखा एयरस्ट्राइक का पराक्रम
दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर में बाद भारतीय सेना के शौर्य के किस्से पूरी दुनिया में सुनने को मिल रहे हैं. पाकिस्तान में तबाही मचाने में भारतीय वायुसेना की भी अहम भूमिका रही है. वहीं, आज वायुसेना ने एक वीडियो जारी किया है, जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.
भारतीय वायुसेना ने इस वीडियो का टाइटल 'इंडियन एयर फोर्स - रिस्पॉन्ड विद रिजॉल्व ऑलवेज' दिया है. वायुसेना ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
वायुसेना का वीडियो
वीडियो की शुरुआत भारतीय वायुसेना के प्रतीक चिह्न से होती है. वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में 'गुलाल' फिल्म का गाना 'आरंभ है प्रचंड' सुनने को मिलता है, जिसे मशहूर सिंगर पीयूष मिश्रा ने गाया है. इस वीडियो में भारतीय वायुसेना को एयर स्ट्राइक करते हुए दर्शाया गया है. वीडियो में वायुसेना के तीन अहम विमान भी दिखाए हैं, जिन्हें तेज, घातक और फुर्तीला बताया गया है.
ऑपरेशन सिंदूर में निभाया अहम रोल
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी. इस दौरान वायुसेना के जवान बहावलपुर और मुरीदके में आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को भी तबाह करके सुरक्षित लौटे थे. वहीं पाकिस्तान के ड्रोन हमलों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने पाकिस्तान के 11 एअरबेस तबाह कर दिए थे. इस लिस्ट में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय नूर खान एअरबेस और रहीम यार खान एअरबेस का नाम भी शामिल था.
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं