अनुष्का ने इंटरव्यू में बताया—शूटिंग शेड्यूल के बीच कैसे देती थीं विराट को समय
शादी और करियर के बीच संतुलन बनाना आसान काम नहीं है। खासकर तब जब आप बहुत बड़े शख्स से शादी कर लें। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बार बताया था कि अपनी शादी के शुरूआती दिनों में उनके और विराट कोहली के शेड्यूल कितने व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि उन्हें थोड़ा वक्त निकालने में भी बहुत मुश्किल होती थी।
खाने के लिए निकालते थे वक्त
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बताया 'शादी के बाद हमने पहले छह महीने के दौरान सिर्फ 21 दिन साथ में बिताए। मैंने इसका हिसाब लगाया।' विराट कोहली मैचों के लिए बाहर रहते थे और अनुष्का लगातार फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहती थीं। ऐसे में एक साथ खाना खाने के लिए समय निकालना एक छोटी सी जीत की तरह लगता था। अनुष्का ने कहा 'जब मैं विदेश में उनसे मिलने जाती हूं, तो यह छुट्टी नहीं होती- बल्कि साथ में एक बार खाना खाना होता है। वह वक्त बहुत कीमती होता है।'
हमारा मिलना ग्लैमरस नहीं होता
अनुष्का ने इस बात से इंकार किया कि उनका एक-दूसरे से मिलना ग्लैमरस होता है। उन्होंने कहा 'जब मैं विराट से मिलने जाती हूं या जब वह मुझसे मिलने आते हैं, तो लोग मान लेते हैं कि यह छुट्टी है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। हम में से कोई एक शख्स हमेशा काम कर रहा होता है।'
थक गई थीं अनुष्का शर्मा
इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया कि लगातार काम करने से उन पर क्या असर पड़ा। अपनी शादी के कुछ समय बाद 'सुई धागा' और 'जीरो' की शूटिंग पूरी करने के बाद उन्होंने अपने आपको भावनात्मक और शारीरिक रूप से थका हुआ पाया। अनुष्का ने ब्रेक लेने के बारे में कहा 'मैंने अपनी टीम से कहा कि मैं अभी कुछ भी पढ़ना नहीं चाहती।'
लंदन में रहते हैं अनुष्का विराट
आपको बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कई सालों की डेटिंग के बाद दिसंबर 2017 में इटली में एक समारोह में शादी की। दोनों ने साल 2021 में बेटी वामिका और 2024 में बेटे अकाय का स्वागत किया। इन दिनों विराट और अनुष्का लंदन में रह रहे हैं। वह वहां अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। वह काम के सिलसिल में भारत भी आते रहते हैं।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं