सीपी सिंह का तीखा बयान: पाकिस्तान को भीख मांगने की आदत, सिंधु जल संधि पर भारत का रुख सख्त
रांची। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने गुरुवार को सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की ओर से भारत से लगाई जा रही गुहार पर कहा कि पाकिस्तान का काम भीख मांगना है और वह फिर घुटने के बल भारत के सामने गिड़गिड़ा रहा है। लेकिन, पीएम मोदी के नेतृत्व में यह भारत उस पर रहम नहीं करेगा।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा विधायक ने कहा कि पहलगाम में आंतकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए। जिसमें सिंधु जल संधि भी शामिल है, जो फिलहाल निलंबित है। एयरबेस, सोशल मीडिया हैंडल सहित कई अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक बेहद ही बेशर्म और बुजदिल देश है। भारत से बार-बार झटके खाने के बावजूद पाकिस्तान कभी भी अपना व्यवहार नहीं बदलता। कुछ होते हैं जो मार खाने के बाद सुधरते हैं, लेकिन पाकिस्तान कभी भी सुधर नहीं सकता है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को वर्तमान में अभी भारत के हाथों ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मार खानी पड़ी। पूर्व में भी उसे कई बार मार पड़ी है। लेकिन, वह मार खाने के बाद हर बार की तरह घुटनों के बल भारत से भीख मांगने लगता है। लेकिन अब गिड़गिड़ाने से क्या होगा।
भारत ने जिस प्रकार पाकिस्तान को इस बार सबक सिखाया है। पाकिस्तानी सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि वह कैसे अपनी आवाम के सामने इज्जत बचाए। इसीलिए, आवाम के सामने झूठे दावे पेश करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक बात सिंधु जल संधि की है तो यह स्थगित ही रहनी चाहिए। मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी पाकिस्तान पर रहम नहीं करेंगे बल्कि कड़ाई करेंगे।
भाजपा विधायक ने कहा कि भारत-पाक के सीजफायर के बाद पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा था कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते हैं। पीएम मोदी ने बिल्कुल सही बात कही थी। टेरर ऑर टॉक साथ-साथ नहीं हो सकते हैं। इसीलिए, पाकिस्तान को सबक सिखाना ही चाहिए। क्योंकि, पाकिस्तान का इतिहास रहा है वह कभी नहीं सुधर सकता है।
मौसम की मार: आंधी-पानी के बीच हादसे, पांच लोगों की मौत
पुणे में गैस लीक से मचा हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत के बाद कई लोग बीमार
एक गलती पड़ी भारी: 7 सीटर में 11 सवार, हादसे में 6 की जान गई
सीवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में आरोपी जख्मी
मध्य प्रदेश में मातम: 6 बच्चों समेत 16 की मौत, सरकार अलर्ट
आधुनिक दौर में परंपरा की वापसी, संस्कृत कार्ड चर्चा में
खजुराहो में पारा 44.8°C, फिर भी बारिश का संकेत