'नाउन-प्रोनाउन' न बताने पर टीचर ने छात्र को पीटा, प्राइवेट पार्ट तक घायल
‘चलो नाउन-प्रोनाउन बताओ…’ टीचर ने जब यह सवाल स्कूल में चौथी के छात्र से पूछा तो वो बता नहीं पाया. इसके बाद टीचर का गुस्सा सातवे आसमान पर चढ़ गया. उसने छात्र को डंडे से इस कदर पीटा कि उसका प्राइवेट पार्ट जख्मी हो गया. पिटाई के बाद शरीर पर जगह-जगह लाल निशान हो गए हैं. बच्चा ठीक से अब बैठ भी नहीं पा रहा है. इसके बाद दादा जब शिकायत करने विद्यालय पहुंचा, तब प्रिंसिपल ने उसे भगा दिया गया. अब घरवालों ने टीचर और प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
गाजीपुर के मरदह थाना के दूरकुशी गांव के रहने वाले अशोक सिंह का बेटा अंश (9 साल) गांव के ही पास में स्थित एसएसएन पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ाई करता है. 10 मई को जब छात्र अपने विद्यालय गया हुआ था, तब टीचर जितेंद्र सिंह ने छात्र से नाउन-प्रोनाउन के बारे में पूछा.
टीचर ने छात्र को डंडे से पीटा
आरोप है कि जब छात्र उसका सही जवाब नहीं दे पाया तो पहले शिक्षक ने उसे गालियां दीं. फिर छात्र को पटक कर वहीं पर डंडे से पिटाई करने लगा. हद तो तब कर दिया, जब छात्र के प्राइवेट पार्ट को भी डंडे से मार मार कर जख्मी कर दिया. जब छात्र घर पहुंचा तो परिजन को बताया. इस दौरान जब उसकी मां ने उसे बैठने को कहा, तब वह दर्द से कराह उठा. जब मां ने उसके कपड़े उतार कर देखा, तब उसकी आंखों से आंसू आने लगे, क्योंकि बेटे के पीछे के प्राइवेट पार्ट को टीचर ने मार-मार कर लाल कर दिया था.
शिकायत करने गया दादा तो प्रिंसिपल ने स्कूल से भगाया
अपने पोते की पिटाई से आहत दादा जब इसकी शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो प्रधानाध्यापक धीरज सिंह ने उन्हें भला बुरा कहते हुए विद्यालय से भगा दिया. इसके बाद दादा घर पर पहुंचे और उसके पिता को पूरी बात बताई. इसके बाद पिता सीधे मरदह पुलिस के पास कंप्लेंट लेकर पहुंचे और पुलिस अफसर को पूरी कहानी बताई. इस पर थानाध्यक्ष तारावती ने कार्रवाई करते हुए विद्यालय के टीचर जितेंद्र सिंह और प्रिंसिपल धीरज सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है.
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा